Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रशासन को नहीं लगी भनक, दिल्ली में घर के अंदर क्वारंटाइन कोरोना पॉजिटिव पहुंच गया यूपी

प्रशासन को नहीं लगी भनक, दिल्ली में घर के अंदर क्वारंटाइन कोरोना पॉजिटिव पहुंच गया यूपी

faridabadnews24By faridabadnews24June 9, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली । खजूरी खास के करावल नगर इलाके में कोरोना पॉजिटिव एक युवक को घर में क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन दो दिन बाद ही युवक यहां किसी को बिना बताए उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव चला गया। खजूरी थाने की पुलिस उसके बारे में पता करने पहुंची तो यह मामला खुला। पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और महामारी रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक युवक वेस्ट करावल नगर में रहता है। चार जून को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे 20 जून तक घर में क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा था। एक पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर बताया कि यहां कोरोना पॉजिटिव मिला था लेकिन अब कोई उसे देखने नहीं पहुंचा है। पुलिस जब पहुंची तो वह घर पर ही नहीं था। फोन पर बात की गई। उसने बताया कि वह अपने गांव पहुंच गया है।

उसका कहना था कि वह अकेले दिल्ली में रहता था। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इसी वजह से वह गांव आ गया। उसका यह भी कहना है कि उसने गांव में अपने घर के अंदर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव युवक यूपी के महाराजगंज जिले के समदेऊरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों का दबाव बढ़ गया है। इस वजह से ज्यादातर बड़े निजी अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं। मैक्स, अपोलो, बीएलके व शालीमार बाग के फोर्टसि सहित कई अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत बेड भरे हुए हैं। इस वजह से अस्पतालों में लंबी वेटिंग भी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के दिल्ली कोरोना एप पर भी छह बड़े अस्पतालों में बेड खाली नहीं दिखाए जा रहे हैं, वहीं कुछ में बेड खाली तो दिख रहे हैं, लेकिन अभी उनमें मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।

faridabadnews24 The administration did not know UP reached quarantine corona positive inside the house in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.