राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के अम्बिका शर्मा के प्रकल्प अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना के तहत आज स्थानीय धोद रोड(सीकर) पर शराब के ठेके का विरोध आज मोहल्ले वाशियों ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर जिला उपाध्यक्ष भावना जांगिड़ के नेतृत्व मे आज सीकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया इस शराब के ठेके से आमजन के जीवन प्रभावित होता है आम रास्ते और आवासीय क्षेत्र मे होने की वजह से महिलाओ और लड़कियों को रोज नई नई समस्यायओ का सामना करना पड़ता है
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जिला उपाध्यक्ष भावना जांगिड़ के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया भावना जांगिड़ ने बताया है ठेके के 100 मीटर की परिधि मे 2 मन्दिर और स्कूल है ठेका हटाने की मांग को लेकर भावना जांगिड़ के नेतृत्व मे मोहल्ले वासियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया इसके बाद जिला कलेक्टर सीकर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वालो मे भावना जांगिड़, लक्ष्मी जांगिड़, दुलारी सेन, राधा जंगिड़ , बसन्ती देवी, नीतू सहित कई मातृशक्ति की उपस्तिथि रही
राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने जिला उपाध्यक्ष भावना जांगिड़ को इस शानदार और सराहनीय पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की
