Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तिलपत गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में पुजारियों को दिया राशन एवं सम्मान

तिलपत गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में पुजारियों को दिया राशन एवं सम्मान

faridabadnews24By faridabadnews24June 9, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण की रोकथाम में दिनरात तैनात होकर सेवाएं दे रहे राष्ट्र प्रहरियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा सम्मानित करने का क्रम जारी है। देशभर में आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत आरएसएस ने कोरोना वारियर्स के रूप में फरीदाबाद के महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया। सम्मान स्वरूप उन्हें एक महीने की खाद्य सामग्री के 350 पैकेट दान के रूप में और फूल-माला,पटका-गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।

तिलपत गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रांत सहप्रमुख श्री गंगा शंकर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति की धर्म ध्वजा को सुदृढ करनें में हमारे पूज्य साधु-संत, महंत एवं मंदिर के पुजारी-पुरोहितो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लाकडाऊन और रैडजोन के कारण मंदिरो में श्रद्धालुओं का आना बंद हुआ जिससे मंदिरों में रहने वाले महंत, साधु-संत और पुजारियों के सामने खाद्यान्न का संकट आ गया। इसी के निमित फरीदाबाद के मंदिरों में यह विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया। इससे पूर्व बल्लभगढ़,ग्रीनफील्ड,दयालबाग, सराय ख्वाजा  के मंदिरों में भी एक एक महीने की खाद्य सामग्री वितरित की गई है।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रांत सहप्रमुख श्री गंगा शंकर मिश्रा, बाबा वीरेन्द्र महाराज, गोपाल दत्त शर्मा, सेवानिवृत्त कर्नल समर सिंह, राजकुमार अग्रवाल,राजकुमार शर्मा एडवोकेट, जयकिशन, डाक्टर महेश, नंदकिशोर उर्फ पिन्टू सरपंच, रामकुमार, पंडित सुरेश शास्त्री,हरि शास्त्री, रंजन, बद्री, सुदामा, पप्पू,भारत भूषण,नरेश यादव,दिनेश शर्मा, हुकुम शर्मा, लाला योगेश अग्रवाल, भीम और पंडित विजय कुमार  सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

faridabadnews24 Ration and honor given to priests in Sri Hanuman temple premises located in Tilpat village
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.