Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस भी हो गई हैरान!, व्यक्ति को मिला खोया हुआ फोन, गैलरी खोलते ही सदमे में आया मालिक

पुलिस भी हो गई हैरान!, व्यक्ति को मिला खोया हुआ फोन, गैलरी खोलते ही सदमे में आया मालिक

faridabadnews24By faridabadnews24October 3, 2025No Comments2 Mins Read
Even the police were surprised! A man found his lost phone, and the owner was shocked when he opened the phone's gallery.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक व्यक्ति के खोए हुए फोन ने एक दिल दहला देने वाले पुराने रहस्य से पर्दा उठा दिया है। कुंग नट्टापोन नाम के एक स्थानीय निवासी को जब उनका खोया हुआ फोन वापस मिला तो गैलरी खोलते ही वह सदमे में आ गए क्योंकि फोन में मानव कंकाल के अवशेषों की तस्वीरें भरी थीं जिन्हें उन्होंने कभी खींचा नहीं था। वह तुरंत पुलिस के पास गए जिसके बाद एक अज्ञात मौत का खुलासा हुआ।

तीसरी मंज़िल के खंडहर में मिला कंकाल

कुंग नट्टापोन ने पुलिस को फोन की गैलरी में मिली तस्वीरें दिखाईं जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने उस खंडहर हो चुकी इमारत की तलाशी शुरू की जहां कुंग का फोन खोया था। जांच के दौरान जब पुलिस तीसरी मंज़िल पर पहुंची तो वहां रोंगटे खड़े कर देने वाला नज़ारा था। एक गद्दे पर क्षत-विक्षत अवस्था में मानव कंकाल के अवशेष पड़े थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पुष्टि की कि यह शव लगभग तीन से चार महीने से वहां पड़ा था जिस वजह से उसका अधिकांश हिस्सा गल चुका था।

मृतक की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस 

शव के पास मिले एक वॉलेट (बटुए) की मदद से मृतक की पहचान मिस्टर ला (Mr. La) 55 वर्ष के रूप में हुई। मिस्टर ला के भाई से संपर्क किया गया जिन्होंने बताया कि ला कई साल पहले चियांग माई छोड़कर बैंकॉक में काम करने आए थे। विडंबना यह थी कि नंबर बदलने के कारण परिवार से उनकी पिछले एक साल से कोई बात नहीं हुई थी। एक खोया हुआ फोन अनजाने में एक महीने से ज़्यादा पुराने रहस्य का सबसे अहम सुराग बन गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अब मिस्टर ला की मौत के पीछे की सही वजह जानने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर यह घटना तेज़ी से वायरल हो रही है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

and the owner was shocked when he opened the phone's gallery. Even the police were surprised! A man found his lost phone faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.