Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गुड़गांव में भी पुलिस अलर्ट, फरीदाबाद में मिला विस्फोटक, सीएम बोले होगी कार्रवाई

गुड़गांव में भी पुलिस अलर्ट, फरीदाबाद में मिला विस्फोटक, सीएम बोले होगी कार्रवाई

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2025No Comments3 Mins Read
Police alert in Gurgaon, explosives found in Faridabad, CM says action will be taken
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गुड़गांव: फरीदाबाद में हुई आतंकी साजिश के खुलासे के बाद अब गुड़गांव पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। गुड़गांव में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा ने भी पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को निर्देश जारी किए हैं। वहीं, गुड़गांव पुलिस ने गुड़गांव में रह रहे किराएदारों की वैरिफिकेशन के कार्य को तेज कर दिया है। पुलिस की मानें तो हर संदिग्ध पर गुड़गांव पुलिस की पैनी नजर है। जवानों को सादी वर्दी में भी तैनात करते हुए हर एरिया में नजर रखने को कहा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध के दिखाई देते ही उसकी जांच की जाए। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने यह भी साफ कर दिया कि किराएदारों की पुलिस वैरिफिकेशन कराने में अगर कोई मकान मालिक लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उधर, गुड़गांव पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने कहा कि फरीदाबाद में पकड़े गए डॉक्टर के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले से जुड़े हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि फरीदाबाद में जम्मू कश्मीर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया जिसके कमरे से 300 किलो RDX, AK 47 और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा कि 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के पोस्टर दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच ​​के दौरान, सीसीटीवी फुटेज में डॉ. अदील को पोस्टर चिपकाते हुए देखा गया। 6 नवंबर को, डॉ. अदील राठेर को आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड निवासी आरोपी डॉ अदील अहमद को सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग में छापा मारा और डॉ. अदील के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की। डॉ. अदील अक्टूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद पुलिस ने इसी मामले में डॉ मुज़म्मिल को गिरफ्तार किया और जांच में उनकी भूमिका उजागर हुई। पुलिस ने अब फरीदाबाद में डॉ मुफ़ज़िल शकील के किराए के आवास पर भी छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार 300 किलो विस्फोटक और 2 AK-47 राइफलें बरामद की गई हैं। हालांकि वह गिरफ्तारी से बच रहा है।

फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त सतेंद्र गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से जारी था। आरोपी के पास से एक कैंटॉप राइफल, दो मैगजीन, 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ जो लगभग 6 सूटकेसों में था। 20  टाइमर विद चार्जर था। आरोपी अल्फा यूनिवर्सिटी में फिजिशियन के पद पर कार्यरत था। उन्होंने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सारी जानकारी नहीं दी जा सकती है, अभी इसमें आगे भी ऑपरेशन जारी है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

CM says action will be taken explosives found in Faridabad faridabadnews faridabadnews24 Police alert in Gurgaon
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

‘शेरू-रॉकी’ ने ढूंढ निकाला महिला का शव, रोजाना खिलाती थी रोटी, फरीदाबाद पुलिस से तेज स्ट्रीट डॉग

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.