
आज का जमाना सोशल मीडिया का है और आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। कई सारे लोग लंबे समय से सोशल मीडिया पर हैं तो कई सारे लोगों ने अपने बच्चों से सीखने के बाद उसका इस्तेमाल करना शुरू किया है। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर सोशल मीडिया पर पहली बार दिखते हैं, वो तो वायरल हो ही जाते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कार घर के पास खड़ी नजर आ रही है। अब वीडियो के वायरल होने कारण उसकी जगह है क्योंकि जहां पर कार पार्क है, वहां से न पीछे जगह बची है और आगे एक पिलर है तो वहां भी जगह नहीं बची है। अब वीडियो बनाने वाले की चिंता यह है कि यहां से कार निकलेगी कैसे लेकिन मेरे दिमाग में यह आया है कि यहां पर किस महान ड्राइवर ने इस कार को पार्क किया और किया तो किया कैसे। उस ड्राइवर का पता चल जाए तो उसे इनाम देना चाहिए और साथ में उसी से ड्राइविंग भी सीखना चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nikhil______vlogger_88 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- निकलेगी कैसे वो छोड़ो, यहां पार्क कैसे हुई, ये बताओ पहले। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं निकाल दूंगा, दीवार से बिना टच किए। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई बीच में से काट लो गाड़ी को। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई लगाई कैसे ये।
NEWS SOURCE Credit :indiatv
