दिल्ली: 16 नवंबर की सुबह, दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन में एक युवक 24 साल का सलमान, पहले से नाबालिग के अपहरण और रेप के केस का आरोपी था. उसी केस में 16 नवंबर को उसकी दिल्ली कोर्ट में तारीख भी थी. 15 नवंबर की शाम वह कोर्ट की तारीख के लिए दिल्ली आया था. शराब खरीदी, खूब पी और नशे में गलत नीयत से घूमते हुए उसे 65 साल की महिला अकेली दिख गई. सलमान के पास नारियल काटने वाला चापड़ था. जब वह महिला को खींचकर ले जाने लगा तो महिला ने जोरदार विरोध किया. इसी पर उसने सिर पर दो–तीन वार किए. महिला वहीं गिर पड़ी. इसके बाद वह उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गया और हत्या के बाद शव के साथ भी हैवानियत की.
हत्या कर शव के साथ रेप
जीआरपी जवान को झाड़ियों में खून से लथपथ एक महिला का शव मिला. शव से कपड़े फटे थे और हालत देखकर साफ लग रहा था कि हत्या के बाद बदमाश ने बेहद घिनौनी हरकत की है. पुलिस और सीनियर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. महिला लगभग सेमी-न्यूड अवस्था में थी और उसके सिर पर तेज धार वाले हथियार के गहरे वार थे.

पति से अलग रहती थी महिला
जांच में पता चला कि मृतक महिला होलंबी कलां में रहती थी. पति से अलग होकर वह आजादपुर मंडी के आसपास मजदूरी करती और रात में स्टेशन के पास ही सो जाती थी. 15 नवंबर की रात भी वह मंडी से स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे.

मामले की जांच जारी
पुलिस को घटनास्थल के पास लगे दो कैमरे मिले. फुटेज चेक करने पर एक युवक चप्पल पहनकर जाता दिखा, लेकिन लौटते समय वह नंगे पैर था. यह बात पुलिस को शक में डाल गई. आसपास पूछताछ की गई तो कुछ लोगों ने उस युवक को पहचान लिया. पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह गुजरात के भरूच में है. पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड खंगाले तो सलमान का सच सामने आ गया. पूछताछ में सलमान ने भी पूरा जुर्म स्वीकार कर लिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

NEWS SOURCE Credit :news18