Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी नौकरी: 80,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

सरकारी नौकरी: 80,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2025Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Government Jobs: Salary up to Rs 80,500, great opportunity for 10th pass
IMAGES SOURCE : GOOGLE
MPPGCL Vacancy 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने प्लांट असिस्टेंट के कुल 90 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. सेलेक्‍ट होने पर आपको 25,300 रुपये से लेकर 80,500 रुपये तक की शानदार सैलरी मिलेगी.

कुल कितने पद खाली हैं?

इस बार कुल नब्बे पदों पर भर्ती हो रही है. इनमें से 53 पद मैकेनिकल ट्रेड के लिए और 37 पद इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए रखे गए हैं. आरक्षण के हिसाब से सामान्य वर्ग के लिए 24, अनुसूचित जाति के लिए 15, अनुसूचित जनजाति के लिए 18, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 24 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 9 पद आरक्षित हैं.

योग्यता क्या रखी गई है?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन जैसे संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से नियमित ITI पास होना अनिवार्य है. ITI में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए कम से कम 65 प्रतिशत, MPPGCL कर्मचारियों के लिए 60 प्रतिशत और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना चाहिए.

आवेदन कब और कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं और तीस दिसंबर 2025 तक चलेंगे. सारा आवेदन केवल MPPGCL की आधिकारिक वेबसाइट से ही करना होगा.आवेदन शुल्‍क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को जीएसटी सहित 1200 शुल्क देना होगा. मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल छह सौ रुपये रखा गया है. शुल्क केवल ऑनलाइन ही जमा होगा.

परीक्षा का पैटर्न क्या है?

परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें सौ बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे. इनमें से 75 प्रश्न आपके ट्रेड यानी मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल से और पच्चीस प्रश्न सामान्य ज्ञान, रीजनिंग व गणित से पूछे जाएंगे. अच्छी बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा. आप जितने अंक लाएंगे.उसी के आधार पर अंतिम मेरिट बनेगी.

सैलरी और भत्ते कितने मिलेंगे?

सेलेक्‍ट होने पर आपको 25,300 रुपये से 80,500 रुपये तक सैलरी मिलेगी. शुरुआती नौ महीने प्रोबेशनल पीरियड रहेगा जिसमें आपको न्यूनतम वेतन का तय प्रतिशत स्टाइपेंड के रूप में मिलेगा. परिवीक्षा पूरी होने के बाद पूरा वेतन और सभी सरकारी भत्ते शुरू हो जाएंगे.10वीं और ITI करने वाले युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. एक दिसंबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं.
NEWS SOURCE Credit :news18
500 faridabadnews faridabadnews24 Government Jobs: Salary up to Rs 80 great opportunity for 10th pass
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

AI Skills: हर महीने होगी लाखों की कमाई, सीख लीजिए ये 5 एआई स्किल्स, नौकरी की गारंटी पक्की

December 7, 2025

10 दिसंबर तक करें अप्लाई, सेंट्रल बैंक में बिना एग्जाम नौकरी, फैकल्टी बनने का सीधा मौका

December 1, 2025

Motivational Quotes: अगर जान लिया राज तो जिंदगी की हर परीक्षा में टॉप कर जाएंगे आप, सफल होने का रहस्य है?

November 30, 2025

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.