Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब पुलिस को भी दे रहा लालीपॉप कैंडी बाबा

अब पुलिस को भी दे रहा लालीपॉप कैंडी बाबा

faridabadnews24By faridabadnews24June 11, 2020Updated:June 11, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : लोगों को तरह-तरह के झांसे देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका शातिर ठग राजेश उर्फ कैंडी बाबा अब पुलिस को भी लॉलीपॉप देकर बहलाने की कोशिश कर रहा है। शातिर ठग तीन दिन से पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उसे साथ लेकर पंजाब, यूपी व दिल्ली में छापेमारी कर चुकी है, मगर लोगों से ठगी गई रकम के बारे में अभी तक उसने मुंह नहीं खोला है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपित कभी कहता है कि लोगों से ठगी गई रकम कुछ दबंगों से उससे ले ली। कभी वह सारी रकम फरारी के दौरान खर्च होने की बात कहता है। हालांकि जांच टीम उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रही। पुलिस टीम बृहस्पतिवार को उसे कुरुक्षेत्र व कैथल लेकर जाएगी, ताकि ठगी गई रकम के बारे में कुछ तथ्य जुटाए जा सकें। इस मामले में आरोपित द्वारा लोगों से ठगी गई रकम की बरामदगी सबसे अहम है। आरोपित पर हरियाणा के कई जिलों व पंजाब में कई लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। इसलिए प्रदेश पुलिस की नजर इस वक्त फरीदाबाद पुलिस टीम पर लगी हुई है। चेन सिस्टम से ठगता था लोगों को

 

पुलिस को पता चला है कि आरोपित लोगों को ठगने के लिए चेन सिस्टम अपनाता था। कुरुक्षेत्र में आश्रम बनाकर उसने पहले झाड़-फूंक व तंत्र विद्या की सहायता से लोगों का विश्वास जीता। कुछ अनुयायी बनाए। उन अनुयायियों को लालच देकर और लोगों को आश्रम में लाने के लिए प्रेरित करने लगा। जब लोग आश्रम पर विश्वास करने लगे तो रुपये दोगुने करने, सस्ता सोना देने, विदेश भेजने सहित तरह-तरह के सब्जबाग दिखाकर रुपये एंठने शुरू कर दिए। उसके चेन सिस्टम अपनाने के कारण ही पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाती थी। जांच टीम जुटी हुई है। हमारी कोशिश है कि लोगों से ठगी गई अधिक से अधिक रकम की बरामदगी हो। इसके लिए लगातार टीमें छापेमारी कर रही हैं।

-सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30

faridabadnews24 Now Lalipop Candy Baba is also giving it to the police
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.