Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad News: पति गुपचुप कर रहा था अंतिम संस्कार की तैयारी, शादी की सालगिरह के दिन ही विवाहिता ने लगाया फंदा

Faridabad News: पति गुपचुप कर रहा था अंतिम संस्कार की तैयारी, शादी की सालगिरह के दिन ही विवाहिता ने लगाया फंदा

faridabadnews24By faridabadnews24December 1, 2025No Comments3 Mins Read
Husband secretly preparing for funeral, married woman hangs herself on wedding anniversary
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र की सोना काॅलोनी में रहने वाली विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही फांसी लगा ली। आरोप है कि ससुराल वालों ने जब विवाहिता को फंदे पर लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसको फंदे से उतारकर शव यात्रा निकालने की तैयारी करने लगे।

शव को ले जाने के लिए अर्थी भी मंगा ली गई, लेकिन जब पड़ोसियों को महिला के फंदा लगाने की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विवाहिता के स्वजन की शिकायत पर पति, देवर और सास पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। बदरपुर बाॅर्डर में रहने वाले वाले रोहित ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शालिनी की शादी दो साल पहले 23 नवंबर 2023 को पल्ला की सोना काॅलोनी में रहने वाले विकास से की थी। विकास निजी फैक्ट्री में गाड़ी चलाने का काम करता था। कुछ दिनों पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। शादी के बाद से ही शालिनी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।

पति, सास और ननद उससे दहेज लाने की मांग करते थे। विकास का परिवार किराए के मकान में रहता है। वह दूसरी जगह पर प्लाॅट खरीदने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए शालिनी को अपने घर से रुपये लाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर बार बार उनकी बहन के साथ मारपीट भी की जाती थी। कई बार ससुराल वालों को समझाया भी गया। शनिवार को शालिनी और विकास की शादी की सालगिरह थी। इसको लेकर रोहित ने अपनी बहन को बधाई को मैसेज भी भेजा था। इसके बाद शालिनी ने फोन करके रोहित से कहा कि वह शाम के समय उसको ले जाए। लेकिन इसके बाद शालिनी ने फोन नहीं किया गया। विकास ने रोहित को फोन करके बताया कि उसकी बहन से आत्महत्या कर ली है।

जानकारी पाकर रोहित अपने परिवार के साथ पल्ला आने के लिए निकल गए। इस दौरान ससुराल वालों ने शालिनी के स्वजन का आने का भी इंतजार नहीं किया। उन्होंने फंदे से उसके शव को उताकर अंतिम यात्रा की तैयारी करने लगे। जब पड़ोसियों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम यात्रा की तैयारी रुकवाई और शव को पोस्टमार्टम के भेजा। मृतका के स्वजन का आरोप है कि शालिनी के फांसी लगाने को भी संदेह हैं। जांच अधिकारी जयकिरण के अनुसार पति विकास, सास सुमन और ननद किरण पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 Husband secretly preparing for funeral married woman hangs herself on wedding anniversary
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.