फरीदाबाद : सैनिक कॉलोनी में चोरों ने घर के बाहर से स्कॉर्पियो कार चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैनिक कॉलोनी निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि रात में उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बाद भी जब कार नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पिछले कुछ दिनों में वाहन चोरी की वारदातें अचानक बढ़ी हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
