Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने खोल दी पोल, जब DGP ऑफिस से स्कॉर्पियो ही फर्जी नंबर प्लेट पर दौड़ती दिखे तो…?

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने खोल दी पोल, जब DGP ऑफिस से स्कॉर्पियो ही फर्जी नंबर प्लेट पर दौड़ती दिखे तो…?

faridabadnews24By faridabadnews24December 11, 2025No Comments2 Mins Read
The viral photo on social media exposed the truth, when a Scorpio was seen running from the DGP office with a fake number plate…?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अक्सर वाहन चालक नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर देते हैं। यानी नंबर प्लेट पर अंकित एक-दो नंबरों को बदल दिया जाता है ताकि सही नंबर का पता न चल सके। पुलिस अक्सर ऐसे वाहनों का चालान भी करती रही है और यदि नीयत अपराध की हो तो चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया जा सकता है।

लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसमें प्रदेश के डीजीपी यानी पुलिस महानिदेशक कार्यालय पंचकूला के नाम से पंजीकृत स्कार्पियो की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई है। नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ कर दो अंक बदल दिए हैं। पुलिस महकमे की गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने की आवश्यकता क्या थी, यह समझ से परे है। क्योंकि इस गाड़ी का तो चालान भी नहीं होता। लेकिन बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब यह गाड़ी दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सराय के पास से गुजरी तो एक-दो लोगों ने फोटो खींच ली और इंटरनेट मीडिया के प्लेटफाॅर्म पर अपलोड कर दी। इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किए कि जब पुलिस ही नियमों की धज्जियां उड़ाएगी तो आमजन का क्या होगा।

ऐसे की छेड़छाड़

पुलिस महानिदेशक कार्यालय के नाम से काले रंग की स्कार्पियो का पंजीकरण 22 अप्रैल 2025 को कराया गया था। पता चला है कि अब यह स्कार्पियो किसी मंत्री के काफिले के साथ चलती है। इसका नंबर HR03GV7105 है। लेकिन नंबर प्लेट पर G को 0 बना दिया गया है और 7105 वाली 0 को काली टेप लगा कर 8 बनाया हुआ है। इस गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस लिखा हुआ था। वैसे भी डीजीपी के सख्त आदेश हैं कि अगर कोई टैंपर कर गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी।

चालान करना होता है मुश्किल

बहुत से लोग नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ इसलिए करते हैं, ताकि पुलिस उनके गाड़ी की पहचान न कर पाए। ऐसे में यातायात पुलिस को भी इन पर कार्रवाई करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन वाहनों के नंबर से खिलवाड़ करने वालों का चालान काटना पुलिस के लिए मुश्किल होता है। गाड़ी के नंबर से एक या दो अंक गायब कर देना यातायात पुलिस की चेकिंग से बचने का एक नया तरीका बन गया है।

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 The viral photo on social media exposed the truth when a Scorpio was seen running from the DGP office with a fake number plate…?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मनमानी वसूली पर पेरेंट्स ने की ये डिमांड, नया सेशन शुरू होते ही स्कूलों में खुली दुकानें

April 3, 2026

फरीदाबाद के आदर्श नगर में बीच सड़क पर खूनी ड्रामा! कट मारने से टोका तो बाइक सवार युवक ने चलाई गोली

April 3, 2026

GF से मिलने पहुंचे युवक की हत्या, हिरासत में 5 आरोपी, फरीदाबाद में खूनी खेल

April 3, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.