Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » परफेक्ट पत्नी नहीं मिली, इसलिए 3 शादियां की, पिंटू बरनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

परफेक्ट पत्नी नहीं मिली, इसलिए 3 शादियां की, पिंटू बरनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

faridabadnews24By faridabadnews24December 27, 2025No Comments2 Mins Read
Unable to find the perfect wife, he married three times; Pintoo Barnwal has been arrested by the police.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार: गोपालगंज पुलिस ने पिंटू बरनवाल को 3 साल में 3 महिलाओं से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों पत्नियां एक-दूसरे से अनजान थीं। मामला खुलने पर 2 बीवियां थाने पहुंची और पिंटू पर घरेलू हिंसा, दहेज के लिए प्रताड़ना, जबरन संबंध बनाने जैसे आरोप लगाए। पिंटू ने कहा, “एक औरत में जो खूबी ढूंढता था, वो नहीं मिली तो शादी कर ली।” पिंटू ने अपनी किसी पत्नी को तलाक दिए बिना नई शादी की है।

क्या है मामला

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना इलाके के गौरूप समईल गांव का मामला है। सीवान जिले की 24 साल की गुड़िया कुमारी का कहना है कि अप्रैल 2024 में पिंटू बरनवाल से उसकी शादी हुई थी। गुड़िया ने पुलिस को बताया, “शादी के वक्त मुझे नहीं पता था कि पिंटू पहले से शादीशुदा है। जब पता चला तो मेरे पैर तले जमीन खिसक गई। खुद को ठगा महसूस किया।” पता चला कि पिंटू ने बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली है। गुड़िया ने मीरगंज थाने में पिंटू, उसकी बहन और मां पर एफआईआर दर्ज कराई है, दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

न्यूड वीडियो बनाने का लगाया आरोप

पिंटू बरनवाल की पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता ने भी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। खुशबू का कहना है, “2022 में हिन्दू रीति-रिवाज से पिंटू से शादी हुई थी। पिता ने 20 ग्राम सोना, चांदी और 3 लाख रुपए गिफ्ट दिए थे। अब पिंटू और परिवार 5 लाख और कार मांग रहे हैं, नहीं देने पर टॉर्चर करते हैं।” खुशबू ने पिंटू पर शादी के बाद न्यूड वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है।

तीसरी बीवी एक बच्चे की मां

खुशबू ने पुलिस को बताया कि पिंटू की तीसरी बीवी सारण की रहने वाली है और उसके बच्चे की मां है। उसे भी नहीं पता कि पिंटू ने पहले दो शादी की हैं। दो पत्नियों की शिकायत पर पुलिस ने पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

NEWS SOURCE Credit :patrika

faridabadnews faridabadnews24 he married three times; Pintoo Barnwal has been arrested by the police. Unable to find the perfect wife
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.