Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फर्जी वीडियो से सावधान : ऐसे करें बचाव, राजनेताओं के नाम पर फैलाया जा रहा डिजिटल धोखाधड़ी का जाल

फर्जी वीडियो से सावधान : ऐसे करें बचाव, राजनेताओं के नाम पर फैलाया जा रहा डिजिटल धोखाधड़ी का जाल

faridabadnews24By faridabadnews24February 19, 2026No Comments2 Mins Read
Beware of fake videos: Here's how to protect yourself; a web of digital fraud is being spread in the name of politicians.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक भ्रामक व फर्जी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नाम और चेहरे का दुरुपयोग करते हुए निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जीन्द श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. ने आमजन को सतर्क करते हुए कहा कि इस प्रकार की वीडियो पूरी तरह से डिजिटल रूप से एडिट/मैनिपुलेट किया हुआ है तथा इसका वास्तविकता से कोई भी संबंध नहीं है। वित्त मंत्री द्वारा इस प्रकार की किसी भी योजना, ऐप या निवेश प्लेटफॉर्म को न तो प्रचारित किया गया है और न ही समर्थन दिया गया है। ऐसे फर्जी वीडियो व लिंक का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को लालच देकर साइबर ठगी का शिकार बनाना है। पुलिस ने इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर विशेषज्ञों की मदद से निगरानी बढ़ा दी है।

जीन्द पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे “गारंटीड मुनाफे” वाले वीडियो, लिंक या मैसेज पर विश्वास न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंक/ओटीपी/पर्सनल जानकारी साझा करें। इस प्रकार का कोई भी संदिग्ध वीडियो या मैसेज मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं या नजदीकी पुलिस थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। जीन्द पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्णतः सतर्क है और इस प्रकार की साइबर ठगी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता की जागरूकता ही साइबर अपराध के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Beware of fake videos: Here's how to protect yourself; a web of digital fraud is being spread in the name of politicians. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.