Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » करोड़ की लागत से बनेगा ‘गेम-चेंजर’ कॉरिडोर, दिल्ली से हरियाणा तक नहीं मिलेगा जाम

करोड़ की लागत से बनेगा ‘गेम-चेंजर’ कॉरिडोर, दिल्ली से हरियाणा तक नहीं मिलेगा जाम

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
A 'game-changer' corridor will be built at a cost of crores of rupees, ensuring no traffic jams from Delhi to Haryana.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर करने वाालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली सरकार ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदलने और मुकरबा चौक जैसे व्यस्त इलाकों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मुनक नहर के किनारे एक 20 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क बनाने का फैसला लिया है. इस सड़क के निर्माण की जिम्‍मेदारी अब दिल्‍ली सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंप दी है. यह फैसला बड़े पैमाने की हाईवे परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में एनएचएआई की विशेषज्ञता को देखते हुए लिया गया है. मुनक नहर के समानांतर बनने वाला यह कॉरिडोर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक इलाके को सीधे बवाना से जोड़ेगा. वर्तमान में इन क्षेत्रों के बीच यात्रा करना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि वाहनों को संकरी गलियों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले चौराहों से होकर गुजरना पड़ता है. अधिकारियों के अनुसार, यह सड़क पूरी तरह से सिग्नल-फ्री होगी. इसके बन जाने से न केवल दिल्ली के आंतरिक हिस्सों में यातायात सुगम होगा, बल्कि हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों को भी एक वैकल्पिक और तेज रास्ता मिल सकेगा. अनुमान है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रा के समय में 40 फीसदी तक की कमी आएगी. प्रोजेक्ट के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है, जिसके अगले तीन महीनों के भीतर फाइनल होने की उम्मीद है.

4700 करोड़ रुपये होंगे खर्च

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए एनएचएआई को लगभग 4,700 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी. हालांकि निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी NHAI की होगी, लेकिन दिल्ली का लोक निर्माण विभाग (PWD) परियोजना की फंडिंग, भूमि की स्वीकृति और स्थानीय नगर निकायों व एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने की निगरानी करेगा. अधिकारियों ने बताया कि काम शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में लगभग तीन वर्ष का समय लगेगा.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मुकरबा चौक दिल्ली के सबसे व्यस्त और पेचीदा ट्रैफिक जंक्शनों में से एक माना जाता है. यहां से गुजरने वाले वाहनों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है. प्रस्तावित एलिवेटेड रोड इस जंक्शन पर दबाव को काफी हद तक कम कर देगा. चूंकि यह सड़क मुनक नहर के ऊपर बनेगी, इसलिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की जरूरतें भी कम होंगी. यह कॉरिडोर उत्तर-पश्चिम दिल्ली की शहरी गतिशीलता के लिए एक ‘गेम-चेंजर’ साबित होगा. PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ‘अंतर-एजेंसी समन्वय’ का एक बेहतरीन उदाहरण बताया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और NHAI का साथ आना यह सुनिश्चित करता है कि बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट बिना किसी देरी के और उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें. यह सहयोगात्मक दृष्टिकोण शहर की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने और टिकाऊ शहरी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है.

मुनक नहर का प्रबंधन अपने हाथ में लेगी दिल्‍ली सरकार

मुनक नहर हरियाणा और दिल्ली के बीच जल आपूर्ति की एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन है. इसे पानी की बर्बादी रोकने और राजधानी को विश्वसनीय जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही स्पष्ट किया था कि दिल्ली सरकार इस नहर के रखरखाव की जिम्मेदारी लेने की योजना बना रही है और इस विषय पर हरियाणा सरकार से सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है. अब इसी जलमार्ग के बुनियादी ढांचे का उपयोग सड़क निर्माण की नींव के रूप में किया जाएगा, जिससे कम लागत और कम समय में दिल्ली और हरियाणा के बीच की दूरी सिमट जाएगी.

 

NEWS SOURCE Credit :news18

A 'game-changer' corridor will be built at a cost of crores of rupees ensuring no traffic jams from Delhi to Haryana. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.