Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्या दिल्ली में फिर बंद होंगे बाजार?

क्या दिल्ली में फिर बंद होंगे बाजार?

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2020No Comments2 Mins Read

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बेकाबू होने लगे हैं और हर रोज अब रिकॉर्ड टूट रहा है. ऐसे में एक बार फिर चिंता बढ़ना शुरू हो गया है. इस बीच व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने दिल्ली की ट्रेडर्स बॉडी को एक ऑनलाइन सर्वे भेजा है. इसमें सुझाव मांगा गया है कि क्या दिल्ली के बाजारों को एक बार फिर बंद करना चाहिए.

दिल्ली में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़े हैं, ये संख्या डराने वाली है. और अनलॉक होने के बाद ही मामलों में तेजी आई है. ऐसे में अब ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से दिल्ली के व्यापारियों से बाजार बंद करने को लेकर सुझाव मांगे गए हैं. आज शाम तक ही इसपर व्यापारियों की ओर से राय भेज दी जाएगी, जिसपर कल यानी शनिवार तक फैसला लिया जा सकता है.

गौरतलब है कि आज ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया को कहा था कि दिल्ली में लॉकडाउन को फिर से लागू नहीं किया जाएगा. बढ़ते मामलों के बीच इस तरह की अटकलें थी कि दिल्ली में लॉकडाउन लौट सकता है. लेकिन सत्येंद्र जैन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया.

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में रोज एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, गुरुवार को तो 1800 से ज्यादा रिकॉर्ड केस आए.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय शुक्रवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कुल मामलों की संख्या 34 हजार से अधिक है. अबतक 1085 लोगों की मौत हो चुकी है, पिछले दिन ही 1877 नए मामले सामने आए थे. दिल्ली सरकार के अनुमान के मुताबिक, इसी रफ्तार से राजधानी में जुलाई तक पांच लाख केस होंगे.

faridabadnews24 Will markets be closed again in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.