Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़िए- कैसे बना ‘ठग बाबा’ ढोलक बजाने वाला

पढ़िए- कैसे बना ‘ठग बाबा’ ढोलक बजाने वाला

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : लोगों की ठगने में माहिर कैंडी बाबा को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि शातिर कैंडी बाबा एक समय दिल्ली के डेरे में ठोलक बजाता था। इसके बाद एक दशक पहले वह हरियाणा के शरीफगढ़ चला गया। यहां पर उसने अपने आपको उस समय के चर्चित बाबा वड़भाग सिंह का शिष्य बताया। इसके बात शातिर ढंग से काम करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब अनुयायी संतोख सिंह की हवेली पर कब्जा किया।

रहस्यमयी है कैंडी का डेरा

लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देने के अलावा वह बंद अंधेरे कमरे में मोमबत्तियां जलाकर पैसों की बरसात करने का झांसा देता था। रोहतक निवासी कृष्ण से उसने ऐसे ही ठगी की। पहले 10 रुपये के 140 रुपये बनाए और फिर 50 लाख रुपये मंगवाकर नोटों की बरसात करने का झांसा दिया। बाबा ने उसे अंधेरे कमरे में बुलाकर मोमबत्तियां जलाकर नोटों की बरसात की और नोट एकत्रित करने को कहा, जोकि बाद में मात्र 9.17 लाख निकले। बाद में बाबा ने कृष्ण से 40 लाख रुपये मंगवाए और करोड़ों की बरसात करने का झांसा दिया, लेकिन इसके बाद न कोई बरसात हुई और न कोई बाबा नजर आया। प्रदीप को दिया सस्ता सोना दिलाने का झांसा फरीदाबाद सेक्टर-17 निवासी प्रदीप को बाबा ने सस्ता सोना दिलाने का झांसा दिया था। दिसंबर 2018 में प्रदीप कैथल निवासी सुरेंद्र मलिक नाम के व्यक्ति के जरिये कैंडी बाबा से मिला।

आरोपित प्रदीप को दिल्ली एनसीआर के महंगे होटलों में ले गया। उनकी बातों में आकर प्रदीप ने सोना खरीदने के लिए 14 लाख रुपये दे दिए। दो दिन बाद आरोपितों ने एक लाख रुपये बढ़ाकर आरोपित को वापस दिए कि उसका सोना 15 लाख रुपये का बिका है। एक लाख रुपये अधिक मिलने से खुश प्रदीप उनके झांसे में आ गया और फिर दोस्तों, रिश्तेदारों से 1.40 करोड़ रुपये लेकर कैंडी बाबा और उसके सहयोगियों को दे दिए। इसके बाद न आरोपित मिले और ना सोना। तब प्रदीप ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।

कैंडी बाबा से चल रही लगातार पूछताछ

केके राव (पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद) का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसके साथ जो भी लोग धोखाधड़ी में शामिल थे, उन्हें पकड़ा जाएगा। दूसरे जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है, ताकि वे अपने जिलों में दर्ज मुकदमों की जानकारी दे सकें।

नेता-अधिकारी तक को लगा चुका है चूना

अमीर हो या फिर गरीब, कैंडी बाबा ने हर किसी को ठगा है। यहां तक कि उसने नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों तक को चूना लगाया है। एक दफा कैंडी बाबा ने पंजाब अधिकारी को भी अपने जाल में फंसा लिया था। जब उसे ठगी का पता चला बाबा पर कार्रवाई। बाबा चार दिन तक जेल में रहा फिर पूरे पैसे वापस करने के बाद जेल से निकल सका।

यह भी जानिए

  • तकरीबन 14 साल पहले कैंडी बाबा दिल्ली के डेरे में ढोलक बजाता था।
  • हरियाणा के शरीफगढ़ पहुंचा और अपने एक अनुयायी की कोठी पर कब्जा कर आश्रम बना लिया।
  • यहां टॉफी बांटकर भूत-प्रेत का इलाज करने लगा, लोग विश्वास भी करने लगे। ऐसे में उसका नाम नाम कैंडी बाबा पड़ गया।
  • राजेश  उर्फ कैंडी के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में मिलाकर 26 मुकदमे दर्ज हैं।
  • पुलिस के अनुमान के अनुसार कैंडी ने अबतक 100 करोड़ से अधिक की राशि लोगों से ठगी है।
faridabadnews24 How did 'thug baba' drummer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.