
Mp News: मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक मंदिर में युवक-युवती के अश्लील हरकत करते वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो जिले के रामवन स्थित मंदिर परिसर का है जहां मंदिर की मूर्ति के पीछे युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे तभी किसी ने दूर से मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया जिससे हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी ने अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो काफी आपत्तिजनक है इसलिए पत्रिका इसका प्रकाशन नहीं कर रहा है।

मंदिर में मूर्ति के पीछे अश्लील हरकत
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें रामवन स्थित मंदिर परिसर में मूर्ति के पीछे युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। मंदिर के पुजारी अंश शर्मा ने रामवन चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुजारी ने शिकायत में कहा कि मंदिर जैसे पवित्र और आस्था से जुड़े स्थान पर इस तरह की गतिविधि से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुजारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है। सुराग जुटाने के लिए मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी हरकतें
ये पहली बार नहीं है जब मध्यप्रदेश में मंदिर में युवक-युवतियों के अश्लील हरकत की है। बीते महीने सतना जिले के ही कोठी इलाके के अवघट नाथ महादेव मंदिर परिसर में युवक-युवती के आपत्तिजनक हालत में होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उससे एक महीने पहले दिसंबर 2025 में गुना जिले के बजरंगगढ़ स्थित बीस भुजा देवी मंदिर परिसर में भी कपल का शारीरिक संबंध बनाते वीडियो सामने आया था।
NEWS SOURCE Credit :patrika
