Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

faridabadnews24By faridabadnews24April 1, 2026No Comments2 Mins Read
New Blow of Inflation: Find Out How Much Prices Have Risen—Massive Hike in the Cost of Small 5-kg Gas Cylinders Effective April 1st.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

FTL Cylinder Price: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से आम जनता और कारोबारियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस के दामों में बड़े बदलाव हुए हैं। ताज़ा अपडेट के मुताबिक, 5 किलो वाले छोटे (FTL) सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कमर्शियल इस्तेमाल वाले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत में 195.50 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये का इजाफा हुआ है।

आम घरों को राहत, होटल-रेस्टोरेंट की बढ़ी आफत
राहत की बात यह है कि घर के किचन में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अभी भी 913 रुपये पर स्थिर है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इस साल अब तक कमर्शियल गैस की कीमतों में कुल 498 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 2078.50 रुपये का हो गया है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? वैश्विक संकट का असर
गैस और ईंधन की कीमतों में इस आग के पीछे पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहा तनाव सबसे बड़ा कारण है। ईरान द्वारा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ जैसे प्रमुख व्यापारिक रास्ते को बाधित करने की वजह से दुनिया भर में सप्लाई चेन चरमरा गई है। आपको बता दें कि दुनिया की कुल तेल और गैस सप्लाई का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इस संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में करीब 50% का उछाल देखा जा रहा है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 New Blow of Inflation: Find Out How Much Prices Have Risen—Massive Hike in the Cost of Small 5-kg Gas Cylinders Effective April 1st.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की मार से गुस्साए वर्कर्स ने रखी ये मांग, Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप!

May 16, 2026

फेफड़ों में खून का थक्का जमने से हुई मौत, मुलायम के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज

May 14, 2026

सफलता चूमेगी कदम, सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो गांठ बांध लें ओशो की ये 10 बातें

May 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.