आदरणीय श्री दरपन सिंह धपोला जी जो कि 32 वर्षो तक केंद्रीय भूमि जलबोर्ड ( भारत सरकार ) में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे और अब स्वेच्छा सेवानिवृत्त होकर अपने गांव कांडा बागेश्वर उत्तराखंड में है, श्री धपोला जी इस समय विश्व हिन्दू परिषद के तहसील अध्यक्ष के पद पर रहकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य कर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं, श्री धपोला जी ने कोरोना काल की संकट घड़ी में अपनी पेंशन से 1 लाख 26 हज़ार रुपये प्रधानमंत्री रिलीफ फण्ड में देकर अपना सहयोग दिया, श्री धपोला जी ने अपने क्षेत्र के गरीब जरूरतमंद वासियो को 3 महीने का राशन प्रदान किया,


