Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तलाकशुदा महिलाओं को ऐसे फंसाता था शातिर, ‘आईपीएस अधिकारी का बेटा हूं…’,

तलाकशुदा महिलाओं को ऐसे फंसाता था शातिर, ‘आईपीएस अधिकारी का बेटा हूं…’,

faridabadnews24By faridabadnews24February 14, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
This is how the scoundrel used to trap divorced women, 'I am the son of an IPS officer...'
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Mumbai Marriage Fraud Case: मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाकर शादी और सरकारी योजनाओं का झांसा देने वाले 45 वर्षीय विराज भोसले को नवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को आईपीएस अधिकारी का बेटा, एनजीओ ‘स्त्री सूत्रम फाउंडेशन’ का चेयरमैन और प्रभावशाली राजनीतिक संपर्कों वाला बताता था। वह दावा करता था कि वह सीएसआर फंड, निर्भया फंड और अन्य सरकारी योजनाओं के जरिए तलाकशुदा व विधवा महिलाओं की मदद करता है।

17.70 लाख रुपये की ठगी

ताजा मामले में मुलुंड की 42 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर से उसने 17.70 लाख रुपये ठगे। महिला ने चार साल पहले मेट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। सितंबर में आए प्रस्ताव को उसने अनदेखा किया, लेकिन अक्टूबर में दोबारा संपर्क पर बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने सस्ती आवास सुविधा दिलाने के नाम पर पहले 7 लाख रुपये मांगे और फिर विभिन्न शुल्क बताकर रकम बढ़ाता गया। महिला ने बचत और निजी ऋण से पैसे ट्रांसफर किए, कुछ रकम जी-पे से भेजी। बाद में आरोपी ने कॉल और वॉट्सऐप का जवाब देना बंद कर दिया।

कई नामों से करता था ठगी, 15 फरवरी तक रिमांड

पीड़िता ने 3 फरवरी को नवघर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कराया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को वर्सोवा से पकड़ा गया। उसकी मर्सिडीज कार जब्त की गई। उसने बताया कि मुंबई में उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह कार में रहता था। पुलिस के अनुसार, थाणे, मुंबई और आर्थिक अपराध शाखा में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। वह युराज, राजवीर, सतीश और वीरेंद्र जैसे फर्जी नामों का इस्तेमाल करता था।

NEWS SOURCE Credit :patrika

'I am the son of an IPS officer...' faridabadnews faridabadnews24 This is how the scoundrel used to trap divorced women
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Father Raped Daughter: मां काम से बाहर जाती फिर करता था रेप, हैवान बाप ने बेटी को कर डाला गर्भवती!

April 3, 2026

Husband Murder by Wife: सेंट्रल जेल पहुंची पत्नी बोली- मुझे अंदर कर दो, पति का मर्डर कर लाश बोरे में डाली

April 2, 2026

बिजली के खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई, गर्लफ्रेंड से मिलने रात में पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा

April 2, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.