त्तरप्रदेश के कानपुर जिले में शराब पीकर एक ड्राइवर कल्याणपुर से बड़े चौराहे की बस चला रहा था। दीप्ति पाण्डेय जी की कार खराब होने के कारण वो कल्याणपुर से बस में बैठ गयी। चुन्नीगंज उतरने के लिये इसी दौरान ड्राइवर ने पहले गाय को टक्कर मारी, गाय बच गयी फिर लगा कि मानो वो ठेली वाले भेया को उड़ा देगा। देखते देखते दीप्ति पाण्डेय जी को सब समझ आ गया। इतनी देर में चुन्नीगंज भी आ गया। दीप्ति पाण्डेय जी ने बस से उतर कर ड्राइवर को चेतावनी दी ओर बस रुकवाई साथ ही नजदीकी कर्नलगंज थाना जो कि चुन्नीगंज में स्थित है वहाँ जा कर अपना पूरा परिचय राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष होने का दिया व पूरी बात थाने में बताई। बस ड्राइवर की कम्प्लेंट की। साथ ही ड्राइवर बदलवा कर बहुत से लोगों की जान बचायी।
संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि सही समय पर सही निर्णय ले कर प्रदेश अध्यक्ष दीप्ति पाण्डेय जी ने एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। अम्बिका शर्मा जी ने दीप्ति जी के इस साहसी कार्य की बहुत प्रशंसा की
