बल्लभगढ़ : तिगांव मार्ग पर पीने के पानी की पाइप लाइन फटने से जलभराव हो गया। जिसके चलते स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी में पूरे दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। नहाने व कपड़े धोने के लिए भी पानी खरीदना पड़ा। आजाद नगर में पिछले 15-20 दिन से पेयजल संकट चल रहा था। इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया और मामला निगमायुक्त यश गर्ग तक पहुंच गया। वार्ड नंबर-37 के पार्षद दीपक चौधरी ने भी पेयजल संकट के बारे में निगम अधिकारियों से बातचीत की।
निगम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को लाइन को ठीक कर दिया। जहां से लाइन को ठीक किया गया, शुक्रवार सुबह वहां से पाइप लाइन फट गई। लाइन फटने के बाद ही तिगांव मार्ग पर पानी तेजी से बहने लगा। पानी की पाइप लाइन फट गई थी। उसे ठीक करने के लिए तुरंत कर्मचारियों को लगा दिया। पाइन लाइन को ठीक किया जा चुका है और आपूर्ति शुरू की जा चुकी है।
