Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » T20 वर्ल्ड कप के 5 मैचों ही रच दिया नया इतिहास, संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग

T20 वर्ल्ड कप के 5 मैचों ही रच दिया नया इतिहास, संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2026No Comments3 Mins Read
Sanju Samson became the new Sixer King as he created history in just five matches of the T20 World Cup.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया को घर में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फाइनल में शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। लगातार तीसरे मैच में संजू शतक के करीब पहुंचे। इस तरह उन्होंने कमाल कर दिया।

दरअसल, संजू ने 5 पारियों में 80.25 के औसत और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 321 रन बनाने का बड़ा कारनामा किया। इस तरह वह T20 वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें फाइनल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • साहिबजादा फरहान – 383
  • टिम सीफर्ट – 326
  • संजू सैमसन – 321
  • ईशान किशन – 317
  • फिन एलन – 298

टूर्नामेंट में लगाई छक्कों की झड़ी

भारत की ओर से टूर्नामेंट संजू सैमसन ने छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई, जिसने नया इतिहास बना दिया। T20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने कुल 24 छक्के जड़कर टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2024 में 17 छक्के लगाए थे। लेकिन सैमसन ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल कर लिया। इस बार वर्ल्ड कप में कई बल्लेबाजों ने जमकर छक्के लगाए, जिससे निकोलस पूरन एक T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर खिसक गए।

T20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • संजू सैमसन – 24 (2026)
  • फिन एलन – 20 (2026)
  • शिमरॉन हेटमायर – 19 (2026)
  • इशान किशन – 18 (2026)
  • साहिबजादा फरहान – 18 (2026)
  • शिवम दुबे – 17 (2026)
  • निकोलस पूरन – 17 (2024)

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में जमकर गरजा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई और विपक्षी गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी तीन मैचों में संजू ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने टीम इंडिया के खिताब जीतने की राह को बेहद आसान बना दिया।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Sanju Samson became the new Sixer King as he created history in just five matches of the T20 World Cup.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.