Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 12,000 जगहों पर छापे, 15,000 सिलेंडर जब्त, LPG कालाबाजारी पर सख्ती

12,000 जगहों पर छापे, 15,000 सिलेंडर जब्त, LPG कालाबाजारी पर सख्ती

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2026No Comments2 Mins Read
Raids at 12,000 Locations, 15,000 Cylinders Seized: Crackdown on LPG Black Marketing
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में फ्यूल सप्लाई को लेकर उठ रही चिंताओं पर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में कच्चे तेल, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। इसी के साथ सरकार ने एलपीजी कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी सख्ती बढ़ा दी है। देशभर में करीब 12,000 जगहों पर छापेमारी कर लगभग 15,000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं, ताकि सप्लाई में किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

अतिरिक्त आयात की फिलहाल जरूरत नहीं

एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मौजूदा स्थिति में अतिरिक्त आयात की आवश्यकता नहीं है।

LPG पर सरकार की नजर

अधिकारियों ने बताया कि जहां पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है, वहीं LPG की स्थिति पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि अभी तक देश में कहीं भी गैस खत्म होने जैसी स्थिति नहीं है। सरकार ने जानकारी दी कि कमर्शियल LPG की सप्लाई, जो पहले अस्थायी रूप से रोकी गई थी, अब आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है। राज्यों के जरिए इसकी सप्लाई फिर से शुरू हो चुकी है। साथ ही, LPG पर दबाव कम करने के लिए केरोसिन और कोयला जैसे वैकल्पिक ईंधनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

कालाबाजारी पर सख्ती

सरकार ने LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। 16 मार्च तक देशभर में करीब 12,000 छापेमारी की गई हैं, जिनमें लगभग 15,000 सिलेंडर जब्त किए गए।

कई राज्यों में कार्रवाई तेज

दिल्ली: एक दिन में करीब 600 सिलेंडर जब्त
उत्तर प्रदेश: 450 से ज्यादा छापे, 10 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: 564 छापेमारी, FIR और गिरफ्तारियां
केरल: 1,000 से ज्यादा जांच, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त
मध्य प्रदेश: 1,200 छापे, 1,800 सिलेंडर जब्त

निगरानी बढ़ाई गई

तेल विपणन कंपनियों की निरीक्षण टीमों को भी सक्रिय किया गया है। इन टीमों ने देशभर में करीब 2,500 पेट्रोल पंपों और LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का औचक निरीक्षण किया है, ताकि सप्लाई में किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

000 Cylinders Seized: Crackdown on LPG Black Marketing 000 Locations 15 faridabadnews faridabadnews24 Raids at 12
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.