हरियाणा में कोरोना वायरस की चपेट में अभी तक 6,334 लोग आ चुके हैं जबकि 2,475 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा 3,789 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और 70 लोगों की मौत कोरोना के संक्रमण से हो चुकी है।
वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या 3,08,993 हो गई है। अब तक 8,864 लोगों की जान भी जा चुकी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है।देश में शनिवार तक कुल 1,54,329 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
- जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1210 हो गई है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार इन्हें कोरोना सहित अन्य बीमारियां भी थी।
- फरीदाबाद में शनिवार को 61 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 100 नए मामलों की पुष्टि भी की है।
