Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Husband Murder by Wife: सेंट्रल जेल पहुंची पत्नी बोली- मुझे अंदर कर दो, पति का मर्डर कर लाश बोरे में डाली

Husband Murder by Wife: सेंट्रल जेल पहुंची पत्नी बोली- मुझे अंदर कर दो, पति का मर्डर कर लाश बोरे में डाली

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2026No Comments3 Mins Read
Husband Murdered by Wife: Arriving at the Central Jail, the wife declared, "Lock me up"—she had murdered her husband and stuffed his body into a sack.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Husband Murder by Wife: बिहार के पूर्णिया जिले से पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात कसबा नगर की है। पत्नी सुनीता देवी ने अपने पति उमेश सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिर शव को बोरे में बंद कर 30 किलोमीटर पुल के पास फेंक दिया। फिर पत्नी सेंट्रल जेल पहुंच गई और खुद को जेल में बंद करने की मांग करने लगी। जेल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। सुनीता कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित राधा नगर गांव में अपने पति उमेश सिंह के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को उमेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ कीर्तन देखने गए थे। घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने आवेश में आकर धारदार हसुआ से पति पर वार कर दिया। इससे उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। पति की हत्या के बाद सुनीता ने किसी व्यक्ति के सहयोग से उमेश के शव को बोरे में बंद कर दिया। फिर अमौर थाना क्षेत्र में पलसा घाट पुल के पास शव को फेंक दिया गया।

घर में बिखरे खून को देख पड़ोसियों के उड़े होश

बुधवार सुबह जब मृतक के घर के आंगन में खून से सने कपड़े और जगह-जगह खून के निशान मिले तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी एवं सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। प्रारंभिक जांच में घर से पति-पत्नी दोनों के गायब होने की बात सामने आई। इसी बीच अमौर क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जब शव की पहचान कराई गई तो वह उमेश सिंह का निकला। पुलिस ने राधा नगर निवासी पड़ोसी महेंद्र सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसी बीच, पति की हत्या की आरोपी पत्नी सुनीता पूर्णिया सेंट्रल जेल पहुंच गई और खुद को जेल में बंद करने की मांग करने लगी। जेल अधिकारियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। इसके बाद केहाट थाने से पुलिस आकर आरोपी पत्नी को साथ ले गई। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव अमौर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है इसलिए मामला अमौर थाना में दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या और शव ठिकाने लगाने में किन-किन लोगों की संलिप्तता रही है।

NEWS SOURCE Credit :livehindustan

"Lock me up"—she had murdered her husband and stuffed his body into a sack. faridabadnews faridabadnews24 Husband Murdered by Wife: Arriving at the Central Jail the wife declared
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, 14 साल के भाई ने साढ़े तीन साल की चचेरी बहन से किया रेप

April 18, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.