Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में लगा तगड़ा झटका BSP को, अपने समर्थकों सहित थामा जेजेपी का हाथ पूरी जिला कार्यकारिणी ने

फरीदाबाद में लगा तगड़ा झटका BSP को, अपने समर्थकों सहित थामा जेजेपी का हाथ पूरी जिला कार्यकारिणी ने

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को उस समय तगड़ा झटका लगा जब बीएसपी की पूरी जिला कार्यकारिणी ने अपने समर्थकों सहित जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व वरिष्ठ जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए सभी बीएसपी पदाधिकारियों व नेताओं को पार्टी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के फरीदाबाद जिला प्रधान ठाकुर राजा राम, हरदत्त जांगड़ा, जिला प्रधान महासचिव राजेश रावत, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डालचंद नंबरदार आदि मौजूद रहे।

फरीदाबाद से जेजेपी जिला प्रधान ठाकुर राजा राम के नेतृत्व में जेजेपी शामिल होने वाले बीएसपी नेताओं में फरीदाबाद एनआईटी से बीएसपी के पूर्व प्रत्याशी हाजी कयामत अली, पूर्व जिला प्रधान रति राम, फरीदाबाद एनआईटी से हलका प्रधान चौधरी बिजेंद्र, जिला प्रभारी बॉबी, मादलपुर, पृथला से हलका अध्यक्ष ओमपाल, पूर्व महासचिव सुरेन्द्र ठेकेदार, पूर्व जिला प्रभारी थान सिंह चौहान, तिगांव के पूर्व प्रभारी किरणपाल गौतम, इलियास, राजकुमार, नवाब खान, मजीद खान, इकराम खान, महबूब कुरैशी, शिब्बू खान, मोहब्बत खान, राहुल कौशिक आदि है।

फरीदाबाद में बीएसपी के अलावा इनेलो और हिंद मजदूर सभा के भी कई नेताओं ने भी जेजेपी ज्वाइन की है। इनमें इनेलो के प्रदेश महासचिव एवं निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत के छोटे भाई दृगपाल रावत, इनेलो के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, इनेलो कार्यकर्ता ओमवीर सिंह तेवतिया व विवेक तेवतिया आदि है। वहीं इस मौके पर हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल एसकोर्ट यूनियन के पूर्व प्रधान एसडी त्यागी और एचएमएस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल डांगी ने भी जेजेपी का दामन थामा।

जेजेपी में शामिल हुए सभी नेताओं ने कहा कि वे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसी युवा शक्ति के साथ जुड़कर वे प्रदेश हित में कार्य करना चाहते है। वहीं इस अवसर पर जेजेपी जिला प्रधान ठाकुर राजाराम ने कहा कि इनके शामिल होने से फरीदाबाद जिले में पार्टी को और मजबूती मिली है।

faridabadnews24 JJP along with its supporters JJP hands over its strong blow to Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.