Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मनमानी वसूली पर पेरेंट्स ने की ये डिमांड, नया सेशन शुरू होते ही स्कूलों में खुली दुकानें

मनमानी वसूली पर पेरेंट्स ने की ये डिमांड, नया सेशन शुरू होते ही स्कूलों में खुली दुकानें

faridabadnews24By faridabadnews24April 3, 2026No Comments4 Mins Read
Parents Make This Demand Over Arbitrary Fee Collection; Shops Open Up in Schools as Soon as the New Session Begins
IMAGES SOURCE : GOOGLE
शिक्षा का नया सत्र शुरू होते ही स्कूलों में दुकानें सज गई हैं और पेरेंट्स को इन्ही दुकानों से बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म और जरूरी सामान खरीदने का दवाब बनाया जा रहा है. यह हाल किसी एक शहर का नहीं है बल्कि उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों के प्राइवेट स्कूलों का है. हालांकि हरियाणा के कई जिलों में चल रहे स्कूलों के इस धंधे को लेकर अब हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने फीस एंड फंडस रेगुलेटरी कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखा है.
मंडल कमिश्नर फरीदाबाद को लिखे पत्र में लिखा है कि हरियाणा सरकार ने प्रत्येक मंडल कमिश्नर को फीस एंड फंड्स रेगुलेटरी कमेटी FFRC का चेयरमैन बनाया है. चेयरमैन को प्राइवेट स्कूलों की फीस एंड फंडस को रेगुलेट करने, प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावक संगठन या किसी भी अभिभावक द्वारा भेजी गई शिकायत पर उचित कार्रवाई करने व प्रत्येक स्कूल का हर साल ऑडिट करने का अधिकार दिया हुआ है. इसलिए पेरेंट्स की इन 6 मांगों पर तत्काल एक्शन लें.
क्या हैं पेरेंट्स की मांगें
  1. शिक्षा निदेशक पंचकूला व सीबीएसई ने कई बार सभी जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर यह निर्देश दिया है कि सभी प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें ही लगवाई जायें. इस निदेश का तत्काल पालन किया जाए.
  2. यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों को एनसीईआरटी की किताबों की जगह प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर ना किया जाए.
  3. स्कूलों के अंदर किताब कॉपी स्टेशनरी व अन्य किसी भी प्रकार की दुकान ना खोलने दी जाएं.
  4. स्कूल संचालक सिर्फ किताब व कॉपी की लिस्ट अभिभावकों को दें. अभिभावक बाजार में कहीं से उन्हें खरीदने के लिए स्वतंत्र हों.
  5. स्कूल संचालक 5 साल से पहले स्कूल की वर्दी ना बदलें.
  6. केंद्र सरकार के निर्देश पर शिक्षा निदेशक पंचकूला ने बस्ते का बजन कम करने के लिए नर्सरी से लेकर क्लास 12 तक के बच्चों के लिए बस्ते का वजन तय किया हुआ है. सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे स्कूलों में जाकर बच्चों के बस्ते का बजन नापें. अगर बस्ते का का वजन तय वजन से ज्यादा मिले तो तुरंत एक्शन लें.
मंच ने आगे लिखा है कि प्राइवेट स्कूल संचालक नियमों के विपरीत स्कूल में खुली किताब कॉपी की दुकान से या स्कूल द्वारा बताई गई दुकान से ही एनसीईआरटी की किताबों की जगह प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव डाल रहे हैं. जो कॉपी बाजार में 20 रुपये की मिलती है, स्कूल प्रबंधक उस पर अपने स्कूल का नाम लिखकर 40 से 50 रुपये में बेच रहे हैं. बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई न कर सकें इसके लिए स्कूल प्रबंधकों ने पुरानी किताबों के दो तीन चेप्टर बदल दिए हैं.
पेरेंट्स ने की अपील
मंच की ओर से कहा गया कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा किये जा रहे नियम विरुद्ध कामों की जांच कराकर उचित कार्रवाई करें और जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद,पलवल, नूंह को आदेश जारी करें कि वे हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई के सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों के लिए एक जनरल सर्कुलर जारी करें. जिसमें कहा जाए कि सीबीएसई व शिक्षा विभाग हरियाणा के दिशा निर्देश के अनुसार अपने स्कूल में किसी भी प्रकार की किताब कॉपी बर्दी स्टेशनरी आदि की दुकान ना खोलें,अपने स्कूल में सिर्फ एनसीआरटी की किताबें ही लगाएं और अभिभावकों को अपने स्कूल की दुकान और को अपनी बताई गई दुकान से ही किताब कॉपी आदि खरीदने के लिए मजबूर ना करें. जिला शिक्षा अधिकारी प्रत्येक स्कूल में प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थी के बस्ते का वजन नापें. अगर निर्धारित वजन से ज्यादा बस्ते का वजन मिले तो उस स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.
NEWS SOURCE Credit :news18
faridabadnews faridabadnews24 Parents Make This Demand Over Arbitrary Fee Collection; Shops Open Up in Schools as Soon as the New Session Begins
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी पर उद्योग जगत की चिंता, भारत अशोक अरोड़ा ने उठाए सवाल

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.