Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, वर्क आर्डर में की थी बड़ी हेराफेरी, 7 करोड़ के फर्जीवाड़े में नवीन रतरा गिरफ्तार

फरीदाबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, वर्क आर्डर में की थी बड़ी हेराफेरी, 7 करोड़ के फर्जीवाड़े में नवीन रतरा गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2026No Comments3 Mins Read
Major Action by ACB in Faridabad: Massive Irregularities Committed in Work Orders; Naveen Ratra Arrested in ₹7 Crore Fraud Case.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB ) ने कार्रवाई करते हुए साल 2025 में दर्ज किए गए 7 करोड़ रूपये के फर्जीवाड़े के मामले में नगर निगम के इंस्पेक्टर नवीन रतरा को गिरफ्तार कर लिया है। निगम में बिना काम के 200 करोड़ रूपये के भुगतान करने का घोटाला हुआ था और 7 करोड़ का फर्जीवाड़ा इसी का हिस्सा था। जिसमें इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों की भी गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं।

40 लाख से बढ़ाकर 7 करोड़ की राशि 

ACB की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से साल 2018 में विकास कार्यों के लिए 8 वर्क आर्डर निकाले गए थे। जिनकी राशि करीब 40 लाख रूपये निधार्रित की गई थी। लेकिन बाद में ठेकेदार सतबीर के साथ मिली भगत करके अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन वर्क आर्डर में बदलाव कर दिया। इनके द्वारा वर्क ऑर्डर की राशि को रिवाइज कर 40 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया था।  ACB की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से साल 2018 में विकास कार्यों के लिए 8 वर्क आर्डर निकाले गए थे।

कोर्ट से नहीं मिली राहत

जिसके बाद अगस्त  2025 में मामले को लेकर एसीबी की ओर से  केस दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद तत्कालीन लिपिक व मौजूदा निरीक्षक नवीन रतरा समेत अन्य आरोपियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत से इन्हें राहत नहीं मिली। एसीबी की टीम ने नवीन रतरा को गिरफ्तार कर लिया।

इन वर्क आर्डर की राशि बढ़ाई गईएसीबी की तरफ से जानकारी दी गई है कि आरोपी निगम के कई भ्रष्टाचार  के मामलों में शामिल रहा है। उसका नाम पांच एफआईआर में दर्ज है। ये पांच एफआईआर साल साल 2022, 2023 व 2025 में दर्ज की गई है। आरोपी ने एसीबी की जांच कबूल किया है कि बल्लभगढ़ इलाके के कई विकास कार्यों को लेकर साल 2018 में  जारी वर्क ऑर्डर की राशि बढ़ाई गई।

एसीबी की टीम ने नवीन रतरा को किया गिरफ्तार 

वर्क आर्डर 1433 के तहत वार्ड नंबर 38 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य जो 4.92 लाख से होना था, इसकी राशि बढ़ाकर 9,38,2362 रुपये की गई। वर्क ऑर्डर 1442 के तहत मोहना रोड पर यादव डेयरी से साई अस्पताल तक वार्ड नंबर 36 में इंटरलॉकिंग टाइल लगनी थी। इसके 5.83 लाख रुपये के वर्क आर्डर को बढ़ाकर 9,89,5837 रुपये किया गया।

जल्द हो सकती है दूसरी गिरफ्तारियां 

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि नवीन रतरा की गिरफ्तारी के बाद इस केस में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। बिना काम भुगतान मामले में नगर निगम में करीब 200 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। इसमें एंटी करप्शन ब्यूरो ने कई एफआईआर दर्ज की थी। दूसरे मामलों में जांच जारी है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
faridabadnews faridabadnews24 Major Action by ACB in Faridabad: Massive Irregularities Committed in Work Orders; Naveen Ratra Arrested in ₹7 Crore Fraud Case.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मेयर ने सरकार से की कार्यकारी अभियंता की शिकायत, फरीदाबाद में विकास कार्यों में बांधा बनी BJP की गुटबाजी

April 6, 2026

Haryana: मंच पर गिरे भाजपा पार्षद, CM की रैली में स्वागत के दौरान माला टूटी

April 6, 2026

मनमानी वसूली पर पेरेंट्स ने की ये डिमांड, नया सेशन शुरू होते ही स्कूलों में खुली दुकानें

April 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.