Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, 14 साल के भाई ने साढ़े तीन साल की चचेरी बहन से किया रेप

प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, 14 साल के भाई ने साढ़े तीन साल की चचेरी बहन से किया रेप

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2026No Comments3 Mins Read
Deep Wounds on Private Parts: 14-Year-Old Brother Rapes 3½-Year-Old Cousin
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चचेरे भाई की हैवानियत जान कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 अप्रैल को 15 साल के किशोर ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके साथ दरिंदगी भी की, जिससे प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म हो गया। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में घर लाकर छोड़ दिया। आरोपित पीड़िता का चचेरा भाई है। मामले को लेकर बच्ची की मां ने बुधवार को करजा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें किशोर को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को राशन लेने गई थी। इसी बीच बच्ची को घर से बुलाकर ले गया। वापस राशन लेकर घर पहुंची तो बच्ची दादी के पास बैठी थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। बच्ची से पूछताछ की तो बताया कि आरोपित ने जख्मी कर दिया। आरोपित के घर पहुंचकर शिकायत की तो बच्ची का इलाज कराने की बात कही। इसके बाद मड़वन सीएचसी ले गई, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया। इधर, एसआई श्वेता कुमारी ने बताया कि एफएसएल की टीम से जांच कराई गई है। प्रभारी थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपित से पूछताछ जारी है।

किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में दो को चार साल की सजा

इधर करजा थाना के ही एक गांव में तीन वर्ष पहले 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में दोषी दो युवकों को चार वर्ष की सजा सुनाई गई है। सजा पाने वालों में राजकिशोर महतो (28) व सितम कुमार महतो (23) पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सेशन ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो के न्यायाधीश रामजी सिंह यादव ने बुधवार को दोनों को सजा सुनाई।

विशेष कोर्ट ने पीड़िता को बिहार प्रतिकर अधिनियम के तहत एक लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की अनुशंसा जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भेजी है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) रामेश्वर साह ने कोर्ट के समक्ष आठ गवाहों को पेश किया। मामले के तीसरे आरोपित राहुल कुमार के विरुद्ध पुलिस ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। उसके विरुद्ध अलग सेशन-ट्रायल चल रहा है।विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि किशोरी के पिता ने 27 अगस्त 2023 को करजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि 26 अगस्त 2023 की दोपहर उसकी पुत्री शौच करने घर से बाहर बगीचे में गई थी। वहां राजकिशोर, सीतम व राहुल ने उसे पकड़ लिया। उसे नशा खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म का प्रयास किया। आसपास के लोगों के जुटने पर तीनों भाग निकले। मामले की जांच के बाद पुलिस ने राजकिशोर व सीतम के विरुद्ध 18 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

NEWS SOURCE Credit :livehindustan

Deep Wounds on Private Parts: 14-Year-Old Brother Rapes 3½-Year-Old Cousin faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

पहले नाबालिग लड़की को किया किडनैप, फिर आरोपी ने जबरन बदलवाया धर्म!, लव जिहाद का खौफनाक मामला

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.