Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2026Updated:April 22, 2026No Comments3 Mins Read
Delhi: IRS officer's daughter raped in home, strangled with USB cable, death
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्‍ली के पॉश इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 22-23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक युवती एक वरिष्ठ आयकर (IRS) अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई गई है. आरोपी ने कथित तौर पर घर में घुसकर इस जघन्‍य कांड को अंजाम दिया है. पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार 22 अप्रैल 2026 सुबह की है जब युवती के माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे. इसी दौरान घर में अकेली मौजूद युवती पर घर में घुसकर हमला किया गया. परिवार के लौटने पर वह घर के अंदर खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली. युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

USB केबल से घोंटा गला

पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती के गले पर मोबाइल चार्जर के यूएसबी केबल से बने दबाव के निशान हैं. ऐसे में संदेह है कि युवती की मोबाइल चार्जर केबल से गला घोंटकर हत्‍या कर दी. इसके अलावा पीड़िता के सिर पर गहरे चोट के निशान भी पाए गए हैं और चेहरे पर भी कई जगह गंभीर चोटें हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमले के दौरान युवती के साथ हिंसक संघर्ष भी हुआ होगा. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 9 बजे इस घटना की सूचना मिली, जो परिजनों की ओर से दी गई थी.

पुराने नौकर पर संदेह

पीड़ित परिवार ने अपने पुराने नौकर राकेश मीणा पर हत्या का शक जताया है. पुलिस के मुताबिक, राकेश को करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. युवती के परिजनों का आरोप है कि वह वारदात वाली सुबह घर पहुंचा और बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया.

युवती से जबरदस्‍ती, फिर हत्‍या और चोरी

आरोप है कि आरोपी ने पहले युवती के साथ जबरदस्ती की, फिर घर में चोरी की और बाद में उसकी हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के पूरे सच का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल इस जघन्य हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
NEWS SOURCE Credit :news18
death Delhi Crime Delhi: IRS officer's daughter raped in home faridabadnews faridabadnews24 strangled with USB cable
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026

April 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.