Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2026No Comments2 Mins Read
Brought to Delhi under the pretext of securing employment, tribal girl subjected to physical exploitation for 17 years—including multiple rapes and forced abortions.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां झारखंड की एक 32 वर्षीय आदिवासी महिला को पिछले 17 वर्षों से एक कोठी में बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया था। काम के बहाने दिल्ली लाई गई, पीड़िता ने न केवल अपना बचपन खोया, बल्कि इन सालों में शारीरिक शोषण, बलात्कार और गर्भपात जैसे जख्म भी झेले। 32 साल की आदिवासी पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता जब 15 साल की थी, तब उसके पड़ोसी गांव का जेटा मुंडा उसे काम दिलाने के बहाने दिल्ली लाया था। उसने एक कारोबारी के घर घरेलू काम के लिए छोड़ दिया।

पिता की मौत पर भी जाने नहीं दिया
पीड़िता के साथ क्रूरता की शुरुआत तब हुई जब कोठी मालिक के परिवार ने उसके पास मौजूद परिजनों के मोबाइल नंबर वाला कागज छीनकर जला दिया था। वह चीखती रही, घर जाने की मिन्नतें करती रही, लेकिन उसे कैद कर लिया गया। इस लंबी अवधि में उसके पिता की मौत हो गई, लेकिन मालिकों ने उसे अंतिम बार देखने तक नहीं दिया। विरोध करने पर उसे जानवरों की तरह पीटा जाता था ताकि वह भागने या किसी को बताने की हिम्मत न कर सके।

यौन शोषण और जबरन गर्भपात

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती, उसने बताया कि कोठी में शादी के दौरान आए एक हलवाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई, तो मदद करने के बजाय कारोबारी की बेटी और बहू ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। हद तो तब हो गई जब पड़ोस के एक नौकर ने भी उसका यौन शोषण किया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में आने के बाद भी उसे इंसाफ दिलाने के बजाय मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

एनजीओ की जिद से मिली मदद

पिछले साल नवंबर से पीड़िता का भाई-बहन उसे ढूंढते हुए कोठी तक पहुंचे थे, लेकिन रसूखदार मालिक ने महज 15 हजार देकर उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया। आखिरकार 9 अप्रैल को परिजनों ने हिम्मत दिखाई और एनजीओ के साथ मिलकर दबाव बनाया। डर के मारे कारोबारी ने युवती को मुक्त तो किया, लेकिन उसकी 17 साल की मेहनत और बर्बाद हुई जिंदगी की कीमत महज 1.70 लाख रुपये लगाकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE Credit :patrika

Brought to Delhi under the pretext of securing employment faridabadnews faridabadnews24 tribal girl subjected to physical exploitation for 17 years—including multiple rapes and forced abortions.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.