Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पीएम मोदी के ट्रेड टूर से क्यों बेचैन हो रहा चीन ? नीदरलैंड के चिप किंग के साथ टाटा की सुपर डील

पीएम मोदी के ट्रेड टूर से क्यों बेचैन हो रहा चीन ? नीदरलैंड के चिप किंग के साथ टाटा की सुपर डील

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2026No Comments3 Mins Read
Why is China getting uneasy over PM Modi's trade tour? Tata's 'Super Deal' with the Netherlands' 'Chip King'.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

India-Netherlands Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे दिन नीदरलैंड पहुंचे. 9 साल बाद इस यूरोपीय देश पहुंचकर पीएम मोदी ने ऐसी डील कर दी, जो चीन की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है. अपने नीदरलैंड दौरे पर पीएम ने सेमीकंडक्टर (Chip) पर बड़ा समझौता किया है. छोटा सा देश नीदरलैंड तकनीक के मामले में सुपरपावर है.  भारत और नीदरलैंड मिलकर अब भारत में चिप मेकिंग को तेज करेंगे.

नीदरलैंड के साथ मिलकर पूरा होगा चिप मेकर बनने का सपना  

भारत ग्लोबल चिप मैन्युफैक्चर बनना चाहता है. उसका ये सपना नीदरलैंड की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी ASML के साथ मिलकर पूरा होगा.  इस कंपनी का ताकत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ASML दुनिया की इकलौती कंपनी है जो एडवांस्ड चिप्स बनाने के लिए  ‘लिथोग्राफी मशीनें’ बनाती है. बिना इस मशीन के ताइवान, अमेरिका जैसे देश भी एडवांस चिप नहीं बना सकेंगे.

TATA ने मिलाया ASML के हाथ  

डच कंपनी ASML और भारत की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच MoU साइन हो गया है. इस समझौते के तहत गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर प्लांट बनेगा.  धोलेरा चिप प्रोडक्ट के लिए TATA 91,000 करोड़ का निवेश कर रही है. यहां तैयार चिप्स ग्लोबली ऑटोमोबाइल, मोबाइल डिवाइसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की डिमांड को पूरा करेंगे. ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर टाटा ये प्लांट लगा रही है. नीदरलैंड की कंपनी का एडवांस्ड लिथोग्राफी कंपोनेंट्स मिलेगा. बता दें कि लिथोग्राफी, सेमीकंडक्टर बनाने के प्रोसेस का सबसे जटिल और महंगा काम है.

चिप के बाजार का बादशाह अब भारत के साथ  

टाटा के साथ साझेदारी के बाद अब डच कंपनी ASML गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के आगामी 300 mm (12 इंच) सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन में मदद करेगी.  30.44 अरब डॉलर के लिथोग्राफी कंपोनेंट्स मार्केट का बेताज बादशाह ASML अब टाटा के साथ जुड़कर भारत के सेमीकंडक्टर के सपने को पूरा करेगा.  पीएम के दौरे पर भारत-EU FTA जल्द लागू करने, ग्रीन हाइड्रोजन ,डच कंपनियों के लिए भारत में निवेश के रास्ते, मैरीटाइम (समुद्री क्षेत्र), रिन्यूएबल एनर्जी , डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर पर अच्छी बातचीत हुई.

भारत की इस डील से चीन क्यों होगा परेशान ? 

 चिप के बाजार पर चीन का कंट्रोल है. अपने इसी वर्चस्व की वो दादागिरी भी दिखाता है, जब चाहे निर्यात पर पाबंदी लगा देता है. भारत अब तेजी से सेमीकंडक्टर के सेक्टर में काम कर रहा है. इस बाजार में भारत जैसे मजबूत खिलाड़ी के आने से चीन के एकाधिकार को सीधी चुनौती मिलेगी. डच कंपनी के साथ ये साझेदारी भारत के चिप मेकिंग को तेज और उन्नत कर देगा.  अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक कंपनियां भारत को बड़े विकल्प के तौर पर देखती है. ऐसे में टाटा के धोलेरा प्‍लांट में एएसएमएल के सहयोग से बनने वाली चिप चीन की चिंता को जरूर बढ़ाएगा. ये डील भारत को चिप्स मेकिंग में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उसे एक बड़े निर्यातक के तौर पर सामने ला देगी.

NEWS SOURCE Credit :zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Why is China getting uneasy over PM Modi's trade tour? Tata's 'Super Deal' with the Netherlands' 'Chip King'.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की मार से गुस्साए वर्कर्स ने रखी ये मांग, Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप!

May 16, 2026

फेफड़ों में खून का थक्का जमने से हुई मौत, मुलायम के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज

May 14, 2026

सफलता चूमेगी कदम, सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो गांठ बांध लें ओशो की ये 10 बातें

May 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.