
पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भजनपुरा निवासी निखिल, सोनू व गाजियाबाद निवासी अमर के रूप में हुई है। पकड़ा गया निखिल सलवार सूट गिरोह का बदमाश है, महिलाओं के भेष में वह युवाओं को जाल में फंसाकर यमुना खादर में ले जाकर लूट करता था। पकड़े गए बदमाशो के पास से पीड़ित का बैग, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि 13 मई की रात सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट हुई थी। पीड़ित व बुराड़ी निवासी मनीष कुमार मिश्रा वजीराबाद रोड से स्कूटी से घर जा रहे थे।
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद, राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
मोबाइल, नकदी और बैग लूटा था
सिग्नेचर ब्रिज के पास एक व्यक्ति ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने अपनी स्कूटी रोकी, तो उस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे उनका मोबाइल फोन, नकदी और एक बैग लूट लिया, जिसमें एक लैपटॉप और अन्य दस्तावेज थे। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशो की पहचान की गई। टेक्निकल सर्विलांस के जरिये बदमाशों को भजनपुरा से गिरफ्तार कर लिया।
