Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लगातार 3 दिनों तक रहेगा चक्का जाम- अभी से कर लें तैयारी, हड़ताल पर जाएंगे ऑटो-टैक्सी ड्राइवर

लगातार 3 दिनों तक रहेगा चक्का जाम- अभी से कर लें तैयारी, हड़ताल पर जाएंगे ऑटो-टैक्सी ड्राइवर

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2026No Comments2 Mins Read
Roads to Remain Blocked for 3 Consecutive Days—Prepare Now as Auto and Taxi Drivers Go on Strike.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Auto-Taxi Drivers Strike: आने वाले दिनों में दिल्ली की आम जनता को ऑफिस, घर, दुकान, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां, दिल्ली में ऑटो और टैक्सी चालक हड़ताल करने की प्लानिंग बना रहे हैं। कमर्शियल गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवरों की यूनियन सीएनजी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर ऑटो और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 3 दिनों की हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। ये हड़ताल 21 मई से लेकर 23 मई तक हो सकती है। ऐसे में, कहीं आने-जाने के लिए ऑटो और टैक्सी पर निर्भर रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर रखी गई मांगें

‘ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस’ ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर अपनी मांगें रखीं। चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा, ”सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से ऑटो-टैक्सी ड्राइवर अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए, दिल्ली के अन्य संगठनों के समन्वय से चालक शक्ति यूनियन ने 21, 22 और 23 मई को चक्का जाम करने का आह्वान किया है और इन दिनों ऑटो-टैक्सी बंद रखने की अपील की है।”

2 दिन में 3 रुपये महंगी हुई सीएनजी

बताते चलें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई में भारी समस्याएं आ रही हैं, जिससे इनकी कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेल और गैस कंपनियों ने बढ़ी हुई कीमतों का बोझ बांटने के लिए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते के अंदर ही सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी दो बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। दिल्ली में चलने वाले ज्यादातर ऑटो और टैक्सी सीएनजी से चलते हैं और सीएनजी की कीमतों में 2-3 दिन में ही 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Roads to Remain Blocked for 3 Consecutive Days—Prepare Now as Auto and Taxi Drivers Go on Strike.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिलाओं के भेष में करते थे वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे ‘सलवार सूट गिरोह’ के 3 बदमाश

May 17, 2026

पीएम मोदी के ट्रेड टूर से क्यों बेचैन हो रहा चीन ? नीदरलैंड के चिप किंग के साथ टाटा की सुपर डील

May 17, 2026

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद, राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

May 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.