Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अवैध पशुवध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश, बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने निगरानी बढ़ाई

अवैध पशुवध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश, बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने निगरानी बढ़ाई

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2026No Comments2 Mins Read
Orders Issued for Strict Action Against Illegal Animal Slaughter; Delhi Government Steps Up Surveillance Ahead of Bakrid
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन पर्व से पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी में कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक स्वच्छता और पशु कल्याण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अवैध वध और पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त आदेश
दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने वीरवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजधानी में अवैध पशु वध, अनधिकृत पशु व्यापार और पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई तेज की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पशुओं के गैर-कानूनी परिवहन और नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी देने पर रोक
सार्वजनिक स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने निर्देश दिया है कि सड़कों, गलियों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुर्बानी की अनुमति केवल अधिकृत और निर्धारित स्थानों पर ही दी जाएगी। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की खरीद-बिक्री को भी अवैध घोषित किया गया है और ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इन जानवरों के वध पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
सरकार ने धार्मिक और कानूनी प्रावधानों के तहत गायों, बछड़ों, ऊंटों और अन्य निषिद्ध जानवरों के वध या उनकी कुर्बानी पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को पूरी सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। विकास मंत्री ने अधिकारियों को आगाह किया कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Orders Issued for Strict Action Against Illegal Animal Slaughter; Delhi Government Steps Up Surveillance Ahead of Bakrid
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500

July 29, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

NDMC के 500 से अधिक सफाईकर्मी काम में जुटे, जंतर मंतर से मिटाए जा रहे CJP के प्रोटेस्ट के निशान

July 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.