Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डंपिंग यार्ड की डरावनी तस्वीर, पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें

डंपिंग यार्ड की डरावनी तस्वीर, पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें

faridabadnews24By faridabadnews24May 25, 2026No Comments3 Mins Read
A Horrifying Scene at the Dumping Yard: The Rotting Carcasses of Over Five Hundred Cows
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान में जैसलमेर की कचरा डंपिंग साइट पर रविवार को करीब पांच सौ से ज्यादा की संख्या में गायों के सड़ी हुए शव मिलने के वीडियो सामने आया है. डंपिंग यार्ड में नगरपरिषद के मृत पशुओं के अधिकृत हड्डी ठेकेदार द्वारा इन मरी हुई गायों के शवों के निस्तारण न करने से आमजन में नाराजगी का माहौल व्याप्त है. मृत गायों के शवों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से गो प्रेमियों में यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

ठेकेदार को नोटिस जारी

उधर, जैसलमेर जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी है. इसके अलावा नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए यार्ड के मृत पशुओं के ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. फिलहाल नगरपरिषद ने मृत पशुओं को डंपिंग यार्ड से हटाकर निस्तारण कर दिया है.

देखभाल और संरक्षण के दावे खोखले

असल में मंचों से गौ रक्षा के बड़े-बड़े नारे सुनाई देते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार बेहद दर्दनाक तस्वीर पेश करती है. जैसलमेर से सैकड़ों की संख्या में मरी हुई गायों की सामने आई तस्वीरें यही सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर गायों की देखभाल और संरक्षण के दावे कितने मजबूत हैं. बदहाल हालत में बेसहारा घूमती गायें और उनकी खराब स्थिति सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं. लोग कह रहे हैं कि गाय के नाम पर राजनीति करने वालों को इन हालातों पर भी ध्यान देना चाहिए. गौशालाओं, चारे, पानी और उपचार की बेहतर व्यवस्था की मांग एक बार फिर तेज हो गई है.

बिखरे पड़े 500 से ज्यादा मृत गायों के शव

जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर रामगढ़ मार्ग पर नगरपरिषद का एक डंपिंग यार्ड बना हुआ है. बीते शनिवार को कुछ गो प्रेमी उस तरफ गए तो वहां का चौकाने वाला नजारा देख कर वे विचलित हो गए. उस क्षेत्र में करीब 500 से ज्यादा मृत गायों के शव चारों ओर बिखरे हुए पड़े थे. आज जब मृत गायों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आमजन व गो प्रेमियों में नाराजगी का माहौल व्याप्त हो गया.

गायों का डरा देने वाला वीडियो

गो प्रेमी हुक्मदान ने बताया कि मृत गायों का खौफनाक मंजर  सचमुच शर्मनाक व  मन को विचलित करने वाला दृश्य है,  क्योंकि जिस धरती पर गौ माता को पूजने की बातें होती हैं, वहीं आज उन्हें कचरे में मरने के लिए छोड़ दिया गया! कहां हैं. भक्ति की बड़ी बड़ी बाते करने वाले गौ भक्त , जन प्रतिनिधि अधिकारी ये वीडियो देखेंगे तो मन विचलित जरूर होगा. उधर नगर परिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा ने इस सनसनीखेज मामले की काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने मृत पशुओं के हड्डी ठेकेदार गोपाराम पुत्र दुदाराम गांव सुवाला, पोस्ट बालासर, तहसील- शिव जिला- बाड़मेर को इस लापरवाही पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

NEWS SOURCE Credit :aajtak

A Horrifying Scene at the Dumping Yard: The Rotting Carcasses of Over Five Hundred Cows faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026

Petrol-Diesel Prices Hike: दाम बढ़ने पर लोगों ने सुनाई आपबीती, ‘हम बहुत परेशान है, कई जगहों पर डीजल भी नहीं दे रहे’

May 25, 2026

दिल्ली में हैवानियत: खून से नहलाया, मीट के टुकड़ों से डराया, दलित लड़की को हिंदू बनकर फंसाया

May 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.