
फिरोजाबाद: रामगढ़ की एक मस्जिद में सोमवार दोपहर उर्दू पढ़ने आई 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित इमाम जाकिर हुसैन को थाना रामगढ़ पुलिस ने बुधवार सुबह नौ बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ ममता डिग्री कालेज के पास हुई। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख उसने टीम पर तमंचे से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सोमवार दोपहर में हुई थी घटना
घटना रामगढ़ स्थित जन्नती मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे की बताई गई है। रामगढ़ में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी वहां पढ़ने गई थी। स्वजन के अनुसार पढ़ाई समाप्त होने के बाद अन्य बच्चे चले गए तो इमाम जाकिर ने उससे पीने के लिए पानी मंगाया। वह पानी लेकर गई तभी उसे अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
रोते हुए निकली किशोरी
किसी तरह किशोरी ने अपने आप को छुड़ाया और रोते हुए बाहर निकली, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। किशोरी ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई तो स्वजन और मुहल्ले के लोग मस्जिद पर पहुंच गए। मां की सूचना पर पुलिस भी आ गई। तब तक आरोपित भाग गया था।
NEWS SOURCE Credit :jagran
