Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

faridabadnews24By faridabadnews24June 13, 2026No Comments2 Mins Read
Find out the major reason why show-cause notices were issued to 55 people in Faridabad.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले दर्जनों परिवारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग ने हरियाणा शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बिना वैध लाइसेंस के कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की गई और प्लॉट काटकर निर्माण कार्य किया गया।

फरीदाबाद के जिला नगर योजनाकार (एनफोर्समेंट) कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि गांव गौंछी, तहसील बल्लभगढ़ स्थित भूमि पर बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनी विकसित की गई है। विभाग के अनुसार संबंधित भूमि पर सड़कें बनाई गईं, प्लॉट काटे गए और कॉलोनी का स्वरूप तैयार किया गया, जो हरियाणा शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

वहीं नोटिस में करीब 55 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। विभाग ने सभी संबंधित व्यक्तियों को सात दिनों के भीतर अपने स्वामित्व और निर्माण संबंधी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Find out the major reason why show-cause notices were issued to 55 people in Faridabad.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

शव वाहन नहीं मिला तो सब्जी वाले ठेले पर लाश ले गए परिजन, BK अस्पताल में फिर शर्मसार हुई इंसानियत

June 12, 2026

जानिए क्या है वजह, फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम व झज्जर में इन लोगों को पेट्रोल-डीजल देने पर लग जाएगी रोक

June 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.