Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अटल टनल के पास हुए भयावह कार हादसे का Video हो रहा वायरल

देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अटल टनल के पास हुए भयावह कार हादसे का Video हो रहा वायरल

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2026No Comments3 Mins Read
People react after seeing the video of a horrific car accident near Atal Tunnel, which is going viral.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हम सभी की सहूलियत के लिए ही अलग-अलग वाहन बने हैं जो हमारी रोज की जिंदगी को आसान करते हैं और दूर के सफर को कम समय में पूरा करने में मदद करते हैं मगर किसी भी वाहन को चलाते समय हमें यह जरूर ध्यान में रखना चाहिए कि उसकी रफ्तार कब कितनी रखनी है और जो ऐसा नहीं करता है, वो हादसे का शिकार बनता है या फिर उसके कारण दूसरे लोगों के साथ हादसे हो जाते हैं। ऐसे कई उदाहरण आपने देखे होंगे जिसमें तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने या फिर लापरवाही के कारण कई हादसे हुए। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उसमें दिख रहे हादसे को देखकर आप भी सहम जाएंगे। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

अटल टनल के पास हुआ भयंकर हादसा
अभी सोशल मीडिया पर एक कार हादसे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और वो वीडियो हर किसी को डरा देने वाला है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक कार कंक्रीट के खंभे से निकल रही सरियों में जाकर फंसी हुई है। काले रंग की इस कार को देखकर पता चल रहा है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा और कई लोग तो इसे देख भी नहीं पाएंगे। वायरल हो रहा वीडियो अटल टनल के पास का है और वीडियो को 1 जुलाई को पोस्ट किया गया है। वीडियो में शख्स बताता है कि यह हादसा रात को हुआ यानी यह घटना 30 जून की रात की रही होगी। एक बार आप भी उस वीडियो को देखिए।

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @motordave2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘सुरक्षा के लिए टनल के आस-पास स्पीड लिमिट 40-45kmph और टनल के अंदर स्पीड लिमिट 40-50kmph (साथ में कर्व और गार्ड रेल भी) है। तेज रफ़्तार के कारण गाड़ी गार्ड रेल से बाहर निकलकर कंक्रीट के खंभे से टकरा गई। जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- फाइनल डेस्टिनेशन जैसा नजारा। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ड्राइवर बच जाता है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है, तो उस पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- उन्हें वही मिला जिसके वे हकदार थे। अगर किसी पहाड़ की सड़क पर उनकी मुलाकात किसी सावधान ड्राइवर से हुई होती, तो वे आसानी से कोई जानलेवा दुर्घटना करवा सकते थे।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 People react after seeing the video of a horrific car accident near Atal Tunnel which is going viral.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Ketan Murder Case: वायरल हुआ सिया का एक नया VIDEO, हाथ में बीयर की बोतल और जुबां पर हैं गालियां

July 2, 2026

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

June 28, 2026

Temple Donations: जानिए कहां रखा जाता है इस खजाने का पूरा रिकॉर्ड, मंदिरों में हर दिन आने वाले करोड़ों का चढ़ावा आखिर कहां जाता है?

June 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.