Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिट्टू बजरंगी को भी लूट चुके थे, रिश्ता तय, सगाई और फिर फरार फर्जी दुल्हन बनकर ठगी करने वाले गैंग के 5 लोग गिरफ्तार

बिट्टू बजरंगी को भी लूट चुके थे, रिश्ता तय, सगाई और फिर फरार फर्जी दुल्हन बनकर ठगी करने वाले गैंग के 5 लोग गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24July 5, 2026No Comments3 Mins Read
They had even swindled Bittu Bajrangi; five members of a gang that duped victims by posing as 'fake brides'—arranging matches and engagements before absconding—have been arrested.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : शादी का सपना दिखाकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से पति-पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी रिश्ते तय कर, नकली दुल्हन और उसके परिजनों का नाटक रचकर लोगों से शादी के नाम पर पैसे ऐंठता था और फिर फरार हो जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश चमन (35), उसकी पत्नी महविश दानिश (27), सचिन (27), संजीव (52) निवासी अलीगढ़ और प्रदीप (34) निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस गिरोह की मास्टरमाइंड रानी की तलाश कर रही है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर री है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से पति-पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्‌टू बजरंगी के साथ फ्रॉड किया

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने ह हिंसा के आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्‌टू बजरंगी के साथ 40 हजार का फ्रॉड 4 महीने पहले किया था। सारन थाना पुलिस को दी शिकायत में संजय एन्क्लेव निवासी राजकुमार पांचाल (बिट्‌टू बजरंगी) ने बताया कि इस गिरोह ने उसको लड़की दिखाने के बहाने कई बार अलीगढ़ बुलाया गया, लेकिन कोई रिश्ता तय नहीं हुआ। बाद में उसके मोबाइल पर ‘पूजा’ नाम की एक युवती की तस्वीर भेजी गई, जिसे उसने पसंद कर लिया।

उसने बताया कि 5 सितंबर को रानी, लड़की पूजा व उसका परिवार अलीगढ से उसके घर भी आया था तथा टीका के 11000 रुपए ले लिये। इसके बाद शादी की प्रकिया के लिए उन्होंने उससे 30 हजार रुपए लिये तथा 7 सितंबर को अलीगढ़ स्थित मंदिर में शादी करने की बात कही। वह 7 सितंबर को मंदिर भी पहुंचा परंतु वहां कोई नहीं आया। इस प्रकार उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

पड़ोसी के जरिए हुई इस फ्राड की शुरूआत

जांच में सामने आया कि इस पूरे खेल की शुरुआत बिट्‌टू बजरंगी के परिचित बंटी उर्फ अविनाश के जरिए हुई थी। बंटी ने उसकी शादी कराने के लिए रिश्ते करवाने वाली रानी उर्फ लक्ष्मी से संपर्क कराया। रानी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। महविश दानिश को फर्जी दुल्हन ‘पूजा’ बनाया गया, जबकि प्रदीप को चाचा, संजीव को काका, सचिन को बिचौलिया और दानिश चमन को लड़की का भाई बनाकर बिट्‌टू बजरंगी के सामने पेश किया गया। पूरे परिवार का नाटक रचकर आरोपियों ने शादी का विश्वास दिलाया और पैसे लेकर फरार हो गए।

गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्‌टू बजरंगी के साथ सगाई करा दी गई थी

प्लान करके बनाया जाता था शिकार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महविश दानिश पहले भी इसी तरह की ठगी के दो मामलों में जेल जा चुकी है, जबकि प्रदीप भी अलीगढ़ और डासना जेल में शादी के नाम पर ठगी के मामलों में बंद रह चुका है। इससे साफ है कि यह गिरोह लंबे समय से सुनियोजित तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था।

गिरोह की मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस गिरोह की मास्टरमाइंड रानी उर्फ लक्ष्मी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कितने लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में कई और सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 They had even swindled Bittu Bajrangi; five members of a gang that duped victims by posing as 'fake brides'—arranging matches and engagements before absconding—have been arrested.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जांच में जुटी पुलिस, PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

July 5, 2026

कंधे पर उठा ले गया था, बिहार में फूफा ने 13 साल की मूक-बधिर भतीजी को रेप के बाद मार डाला

July 2, 2026

Ketan Murder Case: वायरल हुआ सिया का एक नया VIDEO, हाथ में बीयर की बोतल और जुबां पर हैं गालियां

July 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.