Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहकर लूट रहे आभूषण, ‘पापा को पुलिस पकड़ ले गई’, अकेले बच्चों को निशाना बना रहे ठग

कहकर लूट रहे आभूषण, ‘पापा को पुलिस पकड़ ले गई’, अकेले बच्चों को निशाना बना रहे ठग

faridabadnews24By faridabadnews24July 6, 2026No Comments3 Mins Read
Con artists are targeting children left alone, stealing jewelry by claiming, "The police have taken Papa away."
Con artists are targeting children left alone, stealing jewelry by claiming, “The police have taken Papa away.”

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में एक शातिर बदमाश घरों में अकेले रह रहे बच्चों को निशाना बनाकर सोने के आभूषण ठगने की वारदातों को अंजाम दे रहा है। बदमाश अब तक एक ही तरीके से दो परिवारों को अपना शिकार बना चुका है। वह बच्चों को यह कहकर डराता है कि उनके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई है और उन्हें छुड़ाने के लिए घर में रखे सभी सोने के आभूषण तुरंत देने होंगे। बच्चों के डर का फायदा उठाकर वह गहने लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने दूसरा मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

बातचीत के दौरान उसके माता-पिता के बारे में जानकारी जुटाई

ओल्ड फरीदाबाद निवासी प्रकाश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके 13 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा दिन में घर पर अकेले रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी स्कूटी पर सवार एक युवक वहां पहुंचा। उसने पहले बच्चे को स्कूटी पर घुमाया और बातचीत के दौरान उसके माता-पिता के बारे में जानकारी जुटाई।

इसके बाद आरोपित बच्चे के साथ घर पहुंचा, जहां उसकी बहन अकेली थी। उसने बच्ची को झांसे में लेते हुए कहा कि उसके पिता की कंपनी में चोरी हुई है और पुलिस उन्हें लेकर घर आने वाली है। यदि घर में सोने के आभूषण मिले तो उसके पिता को जेल हो जाएगी। उसने यह भी कहा कि उसके पिता ने सभी गहने उसे देने के लिए कहा है। बदमाश की बातों में आकर बच्ची ने अलमारी में रखे सोने के आभूषण उसे सौंप दिए। आरोपित वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद बच्ची ने अपने पिता को फोन किया, तब पूरे घटनाक्रम का पता चला।

25 जून को भी इसी तरीके से की थी वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि 25 जून को भी ओल्ड फरीदाबाद की एक कालोनी में इसी तरीके से एक बच्ची को निशाना बनाया गया था। उस समय भी आरोपित ने बच्ची से कहा था कि उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई है और उन्हें छुड़ाने के लिए घर के गहने देने होंगे। बच्ची के भरोसा करने पर वह आभूषण लेकर फरार हो गया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को इस तरह की ठगी के तरीकों के बारे में जागरूक करें और समझाएं कि किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में प्रवेश न करने दें और न ही उसकी बातों में आकर कोई कीमती सामान सौंपें।

NEWS SOURCE Credit :jagran

"The police have taken Papa away." faridabadnews faridabadnews24 Fraudsters are targeting children left alone stealing jewelry by claiming
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

यह खबर आपके होश उड़ा देगी, थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर मासूम लोगों को हुस्न के जाल में फंसाकर गिरोह का भंडाफोड़ किया

July 6, 2026

जांच में जुटी पुलिस, PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

July 5, 2026

बिट्टू बजरंगी को भी लूट चुके थे, रिश्ता तय, सगाई और फिर फरार फर्जी दुल्हन बनकर ठगी करने वाले गैंग के 5 लोग गिरफ्तार

July 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.