Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

faridabadnews24By faridabadnews24July 11, 2026No Comments3 Mins Read
Women grabbed a Junior Engineer (JE) by the collar and scuffled with him, alleging he had touched them inappropriately; they had been staging a sit-in on the road due to a four-day power outage.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के फरीदाबाद में महिलाओं ने JE (जूनियर इंजीनियर) का कॉलर पकड़कर खींच लिया। जेई पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही जमकर हंगामा किया। गुस्से में महिलाओं ने जेई को जमकर धक्के भी मारे। गुरुवार शाम महिलाओं ने 4 दिन से बिजली न आने पर कॉलोनी के लोगों के साथ बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सड़क जाम कर दी। सूचना पर JE शिवकुमार मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने JE पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिलाएं ‘कौन है तू, कौन है तू…हाथ कैसे लगाया’ कह रही हैं। कॉलोनी के अन्य लोगों ने बड़ी मुस्किल से जेई शिवकुमार को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। उधर, जेई ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा- महिलाओं ने अपनी भड़ास निकालने के लिए ऐसा किया है। बिजली परेशानी की समस्या को सुनने के लिए ही इस्माइलपुर एरिया में गए थे।

पहले जानिए…सड़क पर क्यों बैठी महिलाएं

चार दिन से बिजली कट, पानी तक नहीं मिला

फरीदाबाद के इस्माइलपुर निवासी महरपाल ने बताया कि पूरे एरिया में लगातार 4 दिन से बारिश हो रही है। बारिश होने के बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। कई बार शिकायत सुनने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली न आने से पीने के पानी तक के लिए तरशना पड़ रहा है। पैसे देकर पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। कई दिनों से बच्चे भी स्कूल नहीं गए हैं। अब उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

महिलाओं ने अभ्रदता का आरोप लगाया

समस्याओं के समाधान को लेकर इस्माइलपुर-पल्ला रोड पर लोग गुरुवार शाम इकट्ठा हो गए। महिलाओं ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया। इसी दौरान बिजली निगम पल्ला डिवीजन के JE शिवकुमार भी वहां पहुंच गए। इसी बीच महिलाओं ने जेई पर अभ्रदता और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।

अब पढ़िए, JE के साथ क्या हुआ…

हंमामा बड़ता देख पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जेई को वहां से ले जानी लगी। इसी दौरान महिलाओं ने जेई को घेर लिया। जेई का कॉलर पकड़कर कार्रवाई की मांग करने लगी। इस घटना से जुड़ा एक 49 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 महिलाएं जेई को धक्का मार रही है। एक महिला चिल्लाते हुए कहती हैं- हाथ कैसे लगाया, क्या है तू, क्या है…। इसी बीच कुछ और महिलाएं भी जेई का कॉलर पकड़कर खींचने लगती हैं। हाथापाई होती देख कॉलोनी के कुछ लोग जेई को बचाने की कोशिश करने लगे। लोगों के काफी समझाने के बाद महिलाएं शांत हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी महिलाओं की नोक झोंक हुई।

थाना प्रभारी बोले- मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया- बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बिजली विभाग के अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम कर रहे हैं।

NEWS SOURCE Credit : bhaskar

alleging he had touched them inappropriately; they had been staging a sit-in on the road due to a four-day power outage. faridabadnews faridabadnews24 Women grabbed a Junior Engineer (JE) by the collar and scuffled with him
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कहकर लूट रहे आभूषण, ‘पापा को पुलिस पकड़ ले गई’, अकेले बच्चों को निशाना बना रहे ठग

July 6, 2026

यह खबर आपके होश उड़ा देगी, थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर मासूम लोगों को हुस्न के जाल में फंसाकर गिरोह का भंडाफोड़ किया

July 6, 2026

बिट्टू बजरंगी को भी लूट चुके थे, रिश्ता तय, सगाई और फिर फरार फर्जी दुल्हन बनकर ठगी करने वाले गैंग के 5 लोग गिरफ्तार

July 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.