Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर महीने कर दें सिर्फ इतने का निवेश, फिर देखें कमाल, पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, जो आपको बना देगी करोड़पति

हर महीने कर दें सिर्फ इतने का निवेश, फिर देखें कमाल, पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, जो आपको बना देगी करोड़पति

faridabadnews24By faridabadnews24July 21, 2026Updated:July 21, 2026No Comments3 Mins Read
Invest just this much every month and watch the magic happen—a fantastic Post Office scheme that can make you a crorepati.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Post Office Scheme : सुरक्षित भविष्य और मोटा फंड बनाने की सोच रहे निवेशकों के लिए भारतीय डाकघर (Post Office) की पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी Public Provident Fund योजना एक बेहतरीन जरिया साबित हो रही है। यदि आप बिना किसी बाजार जोखिम के और सरकारी सुरक्षा के साथ करोड़पति बनने की ख्वाहिश रखते हैं तो यह सरकारी स्कीम आपकी उम्मीदों पर बिल्कुल खरी उतर सकती है।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली पूरी राशि पर आपको एक भी रुपया टैक्स नहीं देना पड़ता। आपको बता दें कि पीपीएफ खाते में जमा की गई आपकी हर एक पाई पर सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी सीधे केंद्र सरकार देती है। इसलिए इसे ‘जीरो रिस्क’ बचत योजना माना जाता है। सरकार फिलहाल इस योजना पर 7.1 फीसदी का सालाना Compound Interest दे रही है जो कई बैंकों की FD से भी ज्यादा आकर्षक है।

ब्याज कैलकुलेशन का खास नियम

पीपीएफ खाते से अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए इसके ब्याज की गणना का तरीका समझना बेहद जरूरी है। पीपीएफ नियमों के अनुसार आपके खाते में जमा राशि पर ब्याज का हिसाब हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख के बीच के न्यूनतम बैलेंस के आधार पर होता है। यदि आप किसी भी महीने की 1 से 5 तारीख के बीच किस्त जमा कर देते हैं तो आपको उस पूरे महीने का ब्याज भी मिल जाता है। वहीं पीपीएफ योजना को आयकर नियमों के तहत Exempt, Exempt, Exempt (EEE) का विशेष दर्जा हासिल है जो इसे अन्य योजनाओं से काफी अलग और पावरफुल बनाता है:

पहला फायदा : ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत आप इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत सालाना ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं।

दूसरा फायदा : आपके पीपीएफ फंड पर हर साल मिलने वाला चक्रवृद्धि (कंपाउंड) ब्याज पूरी तरह से टैक्स-फ्री होता है।

तीसरा फायदा : 15 साल बाद जब आपका खाता मैच्योर होता है तो मिलने वाली पूरी की पूरी रकम (मूलधन + कुल ब्याज) टैक्स फ्री होती है।

जानकारी के लिए बता दें कि पीपीएफ योजना का आधिकारिक मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। हालांकि यदि आप अपने निवेश को जारी रखना चाहते हैं तो सरकार आपको 15 साल पूरे होने के बाद इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाने (Extension) की विशेष सुविधा भी देती है। इसमें आप सालाना अधिकतम ₹1.50 लाख (यानी औसतन ₹12,500 प्रति माह) जमा कर सकते हैं।

जानिए ₹12,500 महीने से ‘करोड़पति’ बनने का गणित 

पीपीएफ के जरिए ₹1 करोड़ से अधिक का फंड बनाने के लिए आपको 15+5+5 (कुल 25 साल) का विशेष फॉर्मूला अपनाना होगा:

हर महीने का निवेश: ₹12,500 (सालाना ₹1,50,000)

शुरुआती 15 साल में जमा रकम: ₹22,50,000

15 साल बाद ब्याज: ₹18,18,209

15 साल पर कुल फंड: ₹40,68,209

एक्सटेंशन के बाद का रिटर्न

पहला एक्सटेंशन (20वें साल पर): यदि आप इसे 5 साल और बढ़ाते हैं तो कुल फंड बढ़कर ₹66,58,288 हो जाएगा।

दूसरा एक्सटेंशन (25वें साल पर): 25 साल तक लगातार निवेश करने पर आपका कुल जमा ₹37,50,000 होगा जबकि इस पर मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज बढ़कर ₹65,58,015 हो जाएगा।

25 साल बाद फाइनल मैच्योरिटी फंड: ₹1,03,08,015 (एक करोड़ तीन लाख आठ हजार पंद्रह रुपये) यह पूरी राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होगी।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Invest just this much every month and watch the magic happen—a fantastic Post Office scheme that can make you a crorepati.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब खुलेगी संपत्तियों की पोल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन, रिमांड मिलते ही मास्टरमाइंड को ले गई पुलिस

July 19, 2026

आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार आजमगढ़ में महिला पर जानलेवा हमला करने वाला

July 18, 2026

एथेनॉल मुद्दे के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान, अब हवा में उड़ने वाली बसें लाने वाले हैं

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.