Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, पतंग के मांझे ने काटी गर्दन, निजी कंपनी के कर्मचारी की हालत नाजुक

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, पतंग के मांझे ने काटी गर्दन, निजी कंपनी के कर्मचारी की हालत नाजुक

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2026Updated:August 17, 2026No Comments2 Mins Read
Tragic accident in Faridabad: Kite string slits man's throat; private company employee in critical condition.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद इलाके में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया, जबकि माथे पर भी करीब 5 सेंटीमीटर का घाव बताया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक पंकज पल्ला पावर हाउस इलाके का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह वह बाइक से ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। जब वह ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक पतंग का चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया।

अचानक मांझा गर्दन में फंसने से पंकज को कुछ समझ नहीं आया और उसने तुरंत बाइक नहीं रोकी। बाइक चलती रहने के कारण मांझा उसकी गर्दन पर कसता चला गया और त्वचा को बुरी तरह काट दिया। हादसे में उसकी गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर का घाव हो गया। इसके अलावा माथे पर भी करीब 5 सेंटीमीटर की चोट आई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है

पंकज को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे रूपेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-17 की तरफ जा रहे थे। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर भीड़ लगी हुई थी। लोग घायल युवक की मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। उन्होंने बिना देरी किए पंकज को अस्पताल पहुंचाया। बीके अस्पताल में डॉक्टरों ने पंकज का प्राथमिक उपचार किया। गर्दन पर गंभीर चोट को देखते हुए उसे दिल्ली के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना ने एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Tragic accident in Faridabad: Kite string slits man's throat; private company employee in critical condition.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर था अवैध संबंध का शक

August 15, 2026

घर में दुकान चलाने वालों को तगड़ा झटका, अब फरीदाबाद नगर निगम वसूलेगा डबल प्रॉपर्टी टैक्स

August 11, 2026

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में मची खलबली, चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से निकली चाकू और एयर गन

August 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.