Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लखनऊ में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 6 गिरफ्तार, दरोगा का गला दबाया, पथराव और मारपीट

लखनऊ में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 6 गिरफ्तार, दरोगा का गला दबाया, पथराव और मारपीट

faridabadnews24By faridabadnews24August 18, 2026Updated:August 18, 2026No Comments3 Mins Read
Team removing encroachments in Lucknow attacked; 6 arrested; Sub-Inspector throttled; incidents of stone-pelting and assault reported.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बादल खेड़ा, बुद्धेश्वर इलाके में अतिक्रमण हटाने को जमकर बवाल हुआ। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम और पुलिस पर हमला किया गया। एक दरोगा का गला दबाने की कोशिश की गई। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक दो महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

नगर निगम की टीम पर पथराव
आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। बहस के बाद प्रशासनिक अमले पर पथराव भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों के घायल होने की बात भी एफआईआर में दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से एक लोहे की जंजीर बरामद कर उसे बतौर सबूत रखा है। इस जंजीर से भी पुलिस पर हमला किया गया था।

सरकारी कार्य में डाली बाधा, होगा सख्त एक्शन
पारा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में पुलिस कमिश्नर (पश्चिमी) कमलेश दीक्षित ने कहा कि सरकारी जमीनों और सड़कों से अवैध डेयरी और अन्य अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पारा थानाक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए अमले पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर का गला दबाने की कोशिश गई। जंजीर से भी हमला किया गया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

संभल में भी अतिक्रमण पर हुआ था बड़ा एक्शन
बता दें कि इससे पहले संभल जिले में प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.5 बीघा से अधिक सरकारी और कब्रिस्तान की जमीन को कब्जामुक्त कराया था। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए ईदगाह, मस्जिद, 30-30 फीट ऊंची दो मीनारों और दो मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया था। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई करीब 6 घंटे तक चली। यह कार्रवाई संभल जिले के मढ़न गांव में की गई। प्रशासन के मुताबिक करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Team removing encroachments in Lucknow attacked; 6 arrested; Sub-Inspector throttled; incidents of stone-pelting and assault reported.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इसमें कौन-कौन शामिल होंगे? दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अदालत ने किया हाई पावर्ड कमेटी बनाने का ऐलान

August 18, 2026

ATS ने सोहेल को दबोचा, इंस्टाग्राम के ग्रुप में डाल रहा था लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो

August 15, 2026

August 14 History: देश के दो टुकड़े हुए थे, आज के दिन छलनी हुआ था भारत मां का सीना

August 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.