Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टोल बचाने के लिए कार पर लगाई थी लाल-नीली बत्ती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पलवल में पकड़ा गया फर्जी VIP

टोल बचाने के लिए कार पर लगाई थी लाल-नीली बत्ती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पलवल में पकड़ा गया फर्जी VIP

faridabadnews24By faridabadnews24September 15, 2026No Comments3 Mins Read
Red-blue beacon installed on car to evade toll; police take major action, fake VIP caught in Palwal.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद :  पलवल में नेशनल हाईवे चौक स्थित अटोंहा चौक पर पुलिस की कमांडो टीम ने चेकिंग के दौरान काले शीशे और लाल-नीली बत्ती लगी एक कार को पकड़ा है। कार को देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने कार चला रहे युवक को रोककर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में युवक ने जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। युवक के मुताबिक उसने टोल टैक्स से बचने और रास्ते में वीआईपी ट्रीटमेंट लेने के लिए कार पर लाल-नीली बत्ती लगाई थी। हालांकि, बाद में उसने पुलिस को बताया कि वह पहली बार इस तरह की बत्ती लगाकर वृंदावन जा रहा था और उससे गलती से लाल-नीली बत्ती लग गई। पुलिस की कमांडो टीम ने कार की तलाशी ली, लेकिन कार के अंदर से किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नही हो सका।

पुलिस के मुताबिक कार चालक की पहचान रविंदर कुमार निवासी महा लक्ष्मी एन्क्लेव, रावल नगर, साउथ-ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। कमांडो टीम ने जब उससे कार पर लाल-नीली बत्ती लगाने को लेकर सवाल किया तो उसने बताया कि उसके पिता विजय पाल दिल्ली में एसडीएम के ड्राइवर हैं और वह इसी कार को चलाते हैं। रविंदर के इस दावे के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके पिता से फोन पर बात कराने के लिए कहा।

पिता को कई बार फोन किया, लेकिन नहीं उठी कॉल

पुलिस के मुताबिक रविंदर ने अपने पिता को फोन किया, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद फोन नहीं उठा। कमांडो टीम ने करीब एक घंटे तक पिता की कॉल आने का इंतजार किया। पुलिसकर्मियों को उम्मीद थी कि अगर रविंदर के पिता वास्तव में एसडीएम के ड्राइवर हैं और कार को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं तो वह फोन पर बात करेंगे। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई कॉल वापस नहीं आई।इसके बाद पुलिस टीम का शक और गहरा गया। कमांडो टीम को लीड कर रहे राजकुमार के मुताबिक, जब करीब एक घंटे तक कोई कॉल वापस नहीं आई तो टीम कार को लेकर सदर थाना पहुंची। वहां कार के दस्तावेज और उस पर लगाई गई बत्ती समेत पूरे मामले की जांच की गई।

टोल बचाने के साथ VIP ट्रीटमेंट लेने की बात कही

पूछताछ में रविंदर ने पुलिस को बताया कि वह टोल से बचने के लिए इस कार को लेकर वृंदावन जा रहा था। उसका कहना था कि लाल-नीली बत्ती लगी होने के कारण उसे रास्ते में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने पहली बार कार पर इस तरह की बत्ती लगाई थी और उससे गलती से लाल-नीली बत्ती लग गई। पुलिस ने कार पर काले शीशे और लाल-नीली बत्ती लगाए जाने को गंभीरता से लिया। जांच के बाद पुलिस ने कार का 15,500 रुपये का चालान किया। इसके साथ ही कार को इंपाउंड कर दिया गया।

पुलिस ने कार को किया इंपाउंड

कमांडो टीम के मुताबिक, चेकिंग के दौरान कार पर लगी बत्ती और काले शीशे देखकर उसे रोका गया था। इसके बाद चालक से पूछताछ की गई और उसके दावे की पुष्टि करने के लिए उसके पिता से संपर्क करने का प्रयास किया गया। पिता की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कार को सदर थाना ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि सड़क पर लाल-नीली बत्ती का इस्तेमाल सामान्य वाहनों के लिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में कार पर इस तरह की बत्ती लगाकर चलने का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस ने कार को इंपाउंड कर दिया है और चालक के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

fake VIP caught in Palwal. faridabadnews faridabadnews24 Red-blue beacon installed on car to evade toll; police take major action
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 दिन में होगी नई कंपनी तय, फरीदाबाद में कूड़ा निस्तारण एजेंसी काम से पहले ही ब्लैकलिस्ट

September 9, 2026

पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल के मासूम की मौ+त, खेलते-खेलते गिरा मासूम, फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा

September 9, 2026

13,093 सफाई कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा समेत मिलेंगे कई बड़े लाभ, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

September 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.