फरीदाबाद : कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी जगह लॉक डाउन में जहां सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं बहुत सी जगह आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है सब से ज्यादा आर्थिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है इन्ही परेशानियों को ध्यान रखते हुए बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज एक सिलाई सेंटर की शुरुआत की इस सिलाई सेंटर में महिलाएं कपड़े से बने मास्क बनाएंगी ,ट्रस्ट सभी महिलाओं को एक मास्क बनाने पर 3,4 रू देगी। साथ ही महिला टीम उन मास्को को खुद ही जगह जगह सेल करेंगी।
पिछले 2 महिने से बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की महिला टीम कपड़े से मास्क बना कर लोगों को बांट रहीं हैं अब ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने मास्क बांटे के साथ साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मास्क को ही जरिया बना दिया।
सिलाई सेंटर शुरू करने के लिए चांदपुर गांव से सरपंच तेजपाल यादव और किरण यादव ने भी मदद की, साथ ही दीपक यादव (विद्या सागर स्कूल) और संदीप चौधरी बहादुरपुर ने भी एक एक सिलाई मशीन भेंट की सिलाई सेंटर के शुभारंभ पर पार्षद दीपक यादव, चांदपुर सरपंच तेजपाल यादव ,किरण यादव, दीपक यादव (विद्या सागर स्कूल) संदीप चौधरी बहादुरपुर,अनिता यादव, ऊर्मिला ,सुशीला,नीलम,बबीता,कमलेश, हिमांशी यादव, प्रियंका, रिशिका, गजना उपस्थित थे
