Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी, पहले नौकरी का वादा, फिर बेहोश कर दुष्क’र्म का आरोप

महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी, पहले नौकरी का वादा, फिर बेहोश कर दुष्क’र्म का आरोप

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2026No Comments2 Mins Read
Woman threatened with viral video; accused of promising a job, then rendering her unconscious and raping her.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 41 वर्षीय महिला को नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और बाद में घटना के कथित वीडियो के जरिए उसे चुप रहने के लिए धमकाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है। लक्ष्मी नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि गणेश नगर निवासी आरोपी दीपक बंसल से करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी और उसने नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया था।

शिकायत के अनुसार, बंसल गत चार मार्च को नौकरी के सिलसिले में बातचीत करने के बहाने महिला के पास आया और कथित तौर पर उसे कोई ऐसा पदार्थ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, जब महिला को होश आया और उसने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके सोने के कड़े, अंगूठी और चेन ले ली तथा पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पुलिस में अपने संपर्क होने का दावा किया और शिकायत करने पर महिला पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। महिला कई महीनों तक डर के कारण चुप रही, लेकिन आरोपी द्वारा कथित तौर पर लगातार परेशान किए जाने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि बंसल के खिलाफ 22 सितंबर को मंडावली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और वह फिलहाल फरार है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 then rendering her unconscious and raping her. Woman threatened with viral video; accused of promising a job
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्ली-यूपी से हिसार आती थीं महिलाएं, होटलों में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो 22 युवतियां के साथ 19 युवक पकड़े

September 24, 2026

डंडे, पाइप और बेलन से किया हमला, गुरुग्राम में युवक ने लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला

September 24, 2026

दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, तीन बार दिया जा चुका था मस्जिद खाली करने का नोटिस

September 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.